4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये आसान से उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी पति-पत्नी के बीच कभी नहीं हाेगा झगड़ा

सुखी दामपत्य जीवन की कुंजी है आपसी विश्वास

4 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi

pooja

सहारनपुर।

पति-पत्नी का रिश्ता संसार में सबसे पवित्र एवं विश्वास भरा होता है। आज के समय में ऐसा देखा जा रहा है की जिस रिश्ते में विश्वास की सबसे अहम भूमिका है, आज उस रिश्ते के बीच से विश्वास की डोर कमजाेर हाेती जा रही है। विश्वास की कमी हाेते ही शक काे जगह मिल जाती है आैर यही शक रिश्ताें का कत्ल कर देता है। आए दिन आप पत्नी पत्नी के बीच मारपीट, तालक आैर यहां तक की कत्ल हाे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इन सभी घटनाआें के पीछे विश्वास की कमी आैर शक की अधिकता हाेती है। अनैतिक संबंधों के शक के चलते पति ने पत्नी की जान ले ली या पति के ऊपर शक के चलते पत्नी ने या तो जान लेने का प्रयास किया या तलाक की अर्जी दे दी। कुछ एेसे भी मामले सामने आए जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ही जान लेली। यानि आज अवैध रिश्ताें आैर शक के चलते सबसे गहरा रिश्ता खून का प्यासा भी हाे रहा है। इन घटनाआें की गहराई में जाने से पता चलता है कि सभी में विश्वास की कमी थी आैर शक हावी हाे गया था। भौतिकवादी युग में दांपत्य जीवन में पति पत्नी का रिश्ता यदि टिका रह सकता है तो सिर्फ विश्वास पर। अगर पति और पत्नी में विश्वास कूट कूट कर भरा हो तो अधिकांश समस्याओं का निराकरण स्वतः ही हो जाता है और विश्वास डोलने की स्थिति में गृहस्थी की गाड़ी बेपटरी होने लगती है । गृहस्थी को सरल बनाने के लिए पति और पत्नी का आपसी संबंध बहुत ही मधुर रहना आवश्यक है। वर्तमान युग में आपसी संबंधों में यदि गलतफहमियों के कारण मनमुटाव होने लगे तब किसी भी प्रकार के गलत प्रयोगों के स्थान पर यदि भगवान की शरण में जाकर कुछ दैवी उपाय कर लिया जाए तो निश्चित रुप से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पत्रिका के सुधी पाठकों के लिए हम यहां कुछ चमत्कारी टोटके बता रहे हैं जिनका समयानुसार व आवश्यकता अनुसार प्रयोग करके दांपत्य जीवन को आैर अधिक मधुर किया जा सकता है आैर परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है।

ये करें उपाय

रात्रि में शयनकक्ष में सोने के लिए जाते समय पत्नी के पलंग पर देसी कपूर तथा पति के पलंग पर सुहाग का सिंदूर रखना चाहिए । अगले दिन प्रातः काल सूर्योदय के समय पति को घर के दरवाजे पर देसी कपूर जला देना चाहिए तथा पत्नी को सिंदूर को घर में थोड़ा थोड़ा सा छीटा मार कर फैला देना चाहिए। इस चमत्कारी प्रयोग को 21 दिन करने से कुछ ही दिनों में पति-पत्नी का आपसी झगड़ा खत्म हो जाता है।

पति पत्नी यदि अपने भोजन में से कुछ हिस्सा निकाल कर प्रतिदिन पक्षियों को देते हैं तो आपसी प्रेम बढ़ता है व वैमनस्य दूर होता है । यह एक चमत्कारी अनुभूत प्रयोग है इसे नित्य प्रति यदि करें तो कभी भी परिवार में टकराव में तनाव नहीं होता है।

शास्त्रों के अनुसार श्री गणेश जी को परिवार का देवता माना गया है । भगवान गणेश जी की आराधना से परिवार में सुख समृद्धि और परस्पर प्रेम बना रहता है। इसी के अनुसार यदि देवताओं में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की चांदी की प्रतिमा घर में रखी जाए और उसकी पूजा की जाए तो भगवान गणेश जी की कृपा से पति पत्नी के बीच में वैमनस्य दूर होता है एवं प्रेम का संचार होता है। किसी भी कारण से यदि किसी स्त्री का पति किसी अन्य स्त्री पर आसक्त है और इस कारण परिवार में लड़ाई झगड़ा आम हो गया है तो उसके लिए प्रत्येक रविवार को अपने घर तथा शयनकक्ष में गूगल की धूनी करने से पहले उस स्त्री का नाम लें और यह कामना करें कि आपके पति उसके चक्कर से शीघ्र ही छूट जाएं। श्रद्धा विश्वास के साथ करने से निश्चय ही आपको लाभ होगा।

पति के व्यवहार में यदि रूखापन महसूस हो रहा हो और यह महसूस हो कि किसी भी कारण से पति किसी अन्य स्त्री के प्रेमपाश में बंध रहा है तो उसके लिए भगवान कृष्ण का यह मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का उच्चारण करते हुए तीन इलायची अपने शरीर से स्पर्श करा कर अपने पास रख ले । याद रखें यह इलायची का स्पर्श शुक्रवार के दिन करवाना चाहिए। तदुपरांत पूरे दिन भर इलायची को अपने दुपट्टे से या चुन्नी से या साड़ी के पल्लू से बांध कर रखें । अगले दिन प्रातः काल शनिवार सुबह इसी इलायची को पीसकर खाने में या चाय में मिलाकर अपने पति को पिला दे ऐसे तीन शुक्रवार को यदि यह प्रयोग करेंगे तो योगीराज भगवान कृष्ण की कृपा से पति का व्यवहार अपनी पत्नी के प्रति पुनः प्रेमपूर्ण बनेगा।

किसी भी हिंदी मास के शुक्ल पक्ष के रविवार को 5 लौंग ले लें और इसे अपने शरीर में ऐसे स्थान पर रखें जहां पर पसीना आता हो। दिन भर रखने के बाद अगले दिन प्रातः काल उन 5 लौंग को सुखा लें और चूर्ण बना लें। और फिर किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलाकर यदि पति को पिला दी जाए तो पति का व्यवहार अपनी पत्नी के प्रति मधुर बनेगा और आकर्षण बना रहेगा।

ज्याेतिषाचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक यदि पूरे विश्वास के साथ इन सभी उपाय काे किया जाए ताे निश्चित ही जीवनसाथी से संबंधाें में मधुरता आती है। यदि इन उपाय काे लेकर आपके मन में अभी भी काेई प्रशन है ताे 8218978248 पर प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी से बात कर सकते हैं।