रिलेशनशिप

वर्कआउट के बाद लें घर में बने इंडियन एनर्जी ड्रिंक्स, ताकत के साथ इम्युनिटी भी बढ़ेगी

प्रोटीन व्यायाम के दौरान डैमेज मसल्स को ठीक करता है और कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं।
less than 1 minute read
May 19, 2018
health tips in hindi,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,
health benefit of workout

गर्मी में वर्कआउट से ज्यादा प्यास लगती है। तब कुछ लोग मार्केट में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक्स लेते हैं। इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और शुगर की अधिक मात्रा आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इससे बचने के लिए घर पर बना ड्रिंक्स ले सकते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

लस्सी :
इसमें कैल्शियम-प्रोटीन के साथ शक्कर होती है जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। प्रोटीन व्यायाम के दौरान डैमेज मसल्स को ठीक करता है और कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं।

तरबूज का जूस :
इसमें ९० फीसदी पानी और भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। इसको लेने से तुरंत एनर्जी मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। इम्युनिटी बढ़ती है। इसके बीज में फायबर होता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है। इसे बिना छानें ही लें।

व्हीटग्रास व केले की ड्रिंक :
व्हीटग्रास (ज्वारे) भी हैल्दी ड्रिंक है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसे पके हुए केले के साथ मिलाकर पीएं तो अधिक फायदा होगा। इससे ऊर्जा मिलने के साथ शरीर में पोषक तत्त्वों की कमी भी पूरी हो जाएगी।

गाजर और संतरे का जूस :
गाजर और संतरे का जूस लेने से आपको दिनभर ऊर्जा मिलती रहेगी। इसमें विटामिन-सी, ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो वर्कआउट के बाद आने वाली थकान दूर करता है। इनके लगातार सेवन से प्रतिरोधात्मक क्षमता भी बढ़ती है। इसको सुबह-सुबह लेना अधिक अच्छा होता है।

कैरी की छाछ :
गर्मियों के दिनों में कच्चे आम (कैरी) की छाछ भी शरीर को राहत देती है। इससे शरीर को गर्मी के मौसम में राहत तो मिलती ही है साथ में शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स और लवण भी उसे मिल जाते हैं। यही कारण है कि भारतीय गांवों में कैरी की छाछ बहुत ही लोकप्रिय एनर्जी ड्रिंक माना जाता है और नियमित रूप से प्रयोग किया जाता है।

Published on:
19 May 2018 09:42 am