रिलेशनशिप

एक रिश्ते में यह सब ढ़ूंढती हैं लड़कियां

भगवान ने हमें जोडिय़ों में बनाया है और वही हमें मिलवाता भी है। हालांकि हर लडक़ी अपने होने वाले हमसफर में कुछ खास चाहती है।

2 min read
Mar 29, 2018
couple

भगवान ने हमें जोडिय़ों में बनाया है और वही हमें मिलवाता भी है। हालांकि हर लडक़ी अपने होने वाले हमसफर में कुछ खास चाहती है। कुछ लड़कियां अपने लिए हैंडसम पति चाहती हैं, तो वहीं कुछ को समझदार और उसे समझने वाला पति चाहिए होता है। पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे अहम और सच्चा रिश्ता माना जाता है। ऐसे में हर लडक़ी यह सपना देखती है कि उसके पति के साथ उसका रिश्ता बेहत मजबूत और सझदारी भरा हो। हालांकि हर लडक़ी की उसके लाइफपार्टनर को लेकर चॉइस अलग होती है। जब यह जानने की कोशिश की गई कि ज्यादातर लड़कियां किस तरह का जीवनसाथी चाहती हैं तो कई तरह की चीजें सामने आईं। उसके सपनों का राजकुमार कैसा हो यह बात सामने आई जब २० से 35 साल के बीच की शहरी महिलाओं के बीच हाल ही में एक सर्वे करवाया गया। सर्वे में हर वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया और भावी पति के बारे में बताया।

पति में क्या खासियत ढूंढती हैं लड़कियां?

ये भी पढ़ें

अपने घर को महकाएं, यहां पढ़ें अहम टिप्स

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म शीरोज के इस सर्वे में कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आईं।
84 प्रतिशत लड़कियां कहती हैं मुझे ऐसा पति चाहिए जो प्यार करने वाला हो और अच्छा जीवनसाथी बन कर रहे।
07 प्रतिशत लड़कियां आकर्षक लुक के साथ शिक्षित जीवनसाथी चाहती हैं। जिसका सफल और पैसेवाला होना जरूरी।
02 प्रतिशत लड़कियां कहती हैं कि उनके होने वाले जीवनसाथी का फैमिली बैकग्राउंड अच्छा होना जरूरी।
07 प्रतिशत लड़कियां पति की तलाश नहीं कर रहीं।

जहां एक तरफ लड़कियां अपने जीवनसाथी को लेकर मन में सपने संजोती हैं, तो वहीं अब लड़कियां इस बात को लेकर सजग भी हो गई हैं कि उन्हें किसी उम्र में शादी करनी है। वैसे तो शादी करने की कोई तय उम्र नहीं होती, लेकिन अब लड़कियां यह समझने लगी हैं कि जब उनका मन शादी के लिए तैयार हो उन्हें तभी आगे बढऩा चाहिए। लड़कियां अब अपने जीवन के फैसलों को लेकर संजीदा होने लगी हैं। वे इस बात को समझने लगी हैं कि किसी से शादी करने से पहले उसे समझना और परखना दोनों ही जरूरी है।

ये भी पढ़ें

गर्ल्स में छा रहा नेल आर्ट, चहेतों के चेहरे भी करवा रही प्रिंट
Also Read
View All