6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्ल्स में छा रहा नेल आर्ट, चहेतों के चेहरे भी करवा रही प्रिंट

गर्ल्स अपने नेल को खूबसूरत बनाने के लिए उन पर ज्वैलरी, नेल आर्ट, पसंदीदा कलर्स करवा रही हैं, लेकिन अब नेल आर्ट में एक नया ट्रेंड आ गया है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Mar 29, 2018

nail art

गर्ल्स अपने नेल को खूबसूरत बनाने के लिए उन पर ज्वैलरी, नेल आर्ट, पसंदीदा कलर्स करवा रही हैं, लेकिन अब नेल आर्ट में एक नया ट्रेंड आ गया है। अपने नेल पर चहेतों के फोटो भी बनवा सकते हैं। यह संभव हो रहा है जैल आर्ट मशीन से। डिजाइन के अलावा कोई भी फोटो नेल्स पर बनवा सकते हैं। यह मशीन मोबाइल में जो भी फोटो हो उसे नेल्स पर उतार देती है।

nail art

कई कलर्स हैं इसमें इस मशीन में फिक्स कलर नहीं है। जो भी कलर ग्राहक चाहते हैं वो कलर उन्हें मिल जाता है। अपनी ड्रेस के अकॉर्डिंग भी कलर और डिजाइन भी नेल्स पर बनवा रहे हैं। मशीन में कैमरा भी लगा हुआ है। यदि प्रिंट करवाने के लिए आया ग्राहक अपना मोबाइल नहीं लाया और अपनी ही फोटो बनवानी हो तो ऐसे में मशीन में लगे कैमरे से अपनी फोटो क्लिक करवाकर प्रिंट करवा सकता है।

nail art

बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ेगा तो बदल जाएगा नेल पेंट नेलपेंट का कलर अब बॉडी टेम्प्रेचर से चेंज होता नजर आएगा। शहर में ऐसे नेल पेंट्स (शेड शिफ्टर) मार्केट में अवेलेबल हैं, जो आपकी बॉडी टेम्प्रेचर के अकॉर्डिंग अपना कलर बदल लेते हैं। बॉडी टेम्प्रेचर बढऩे के साथ ही पेंट का कलर भी बदल जाता जाता है। यही नहीं बॉडी टेम्प्रेचर नॉर्मल होने के साथ ही फिर से कलर पहले जैसा हो जात है। मशीन से नेल्स पर कई तरह की डिजाइन किसी भी कलर में बनवा सकते हैं। अब यह ट्रेंड में है। - जस्सी छाबड़ा, ओनर, शेड्स