धर्म और अध्यात्म

Chhath Puja 2025 : छठी मईया कौन हैं, जानिए छठ मां किसकी हैं बेटी, बहू और पत्नी?

Chhath Puja 2025 : छठी मईया कौन हैं और उनका संबंध किससे है? जानिए छठ मां की पूरी पौराणिक कथा छठी मईया किसकी बेटी, बहू और पत्नी हैं, और क्यों मनाई जाती है छठ पूजा।

2 min read
Oct 24, 2025
Chhath Puja 2025 (photo- gemini ai)

Chhath Puja 2025 : भारत के प्रमुख पर्वों में से एक छठ पूजा सूर्य देव और उनकी बहन छठी मईया को समर्पित है। यह पर्व खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर छठी मईया कौन हैं, वे किसकी बेटी, बहू और पत्नी हैं? चलिए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा और मान्यताएं।

ये भी पढ़ें

Chhath Puja 2025, Nahay Khay: नहाए खाय के साथ छठ पूजा होता है शुरू, जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम

छठी मइया किसकी बेटी हैं?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मईया यानी देवी षष्ठी, ब्रह्मा जी की मानस पुत्री मानी जाती हैं। वे सृष्टि की रचना के समय प्रकट हुईं और उन्हें संतान की रक्षक देवी के रूप में पूजा जाने लगा। उन्हें बच्चों की संरक्षिका भी कहा जाता है। देवी षष्ठी को माता पार्वती के अंश से उत्पन्न माना गया है, और वे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर पूजी जाती हैं। यही कारण है कि इस दिन को छठ पर्व के रूप में मनाया जाता है और उन्हें प्यार से छठी मईया कहा जाता है।

छठ माता की कहानी क्या है?

छठी मईया से जुड़ी कई कथाएं हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध कथा राजा प्रियव्रत और उनकी पत्नी मालिनी की है। कहते हैं कि राजा प्रियव्रत के कोई संतान नहीं थी। संतान की कामना में उन्होंने महर्षि कश्यप की सलाह पर पुत्रेष्ठि यज्ञ करवाया। इसके बाद उन्हें एक पुत्र हुआ, लेकिन वह मृत पैदा हुआ। शोक में डूबे राजा ने प्राण त्यागने का निश्चय किया। तभी देवी षष्ठी प्रकट हुईं और बोलीं “राजा, मैं संतान की अधिष्ठात्री देवी हूं। मैं तुम्हारे पुत्र को जीवन देती हूं।” देवी के आशीर्वाद से पुत्र जीवित हो गया। तभी से देवी षष्ठी की पूजा का प्रचलन शुरू हुआ, जो आगे चलकर छठ पूजा के रूप में प्रसिद्ध हुई।

छठी मैया किसकी बहू हैं?

कुछ कथाओं के अनुसार, छठी मईया को सूर्य देव की बहू भी माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने सूर्य देव के पुत्र कर्ण से विवाह किया था। कर्ण महाभारत के महान योद्धा और सूर्य पुत्र माने जाते हैं। इसीलिए छठ पर्व में सूर्य देव की उपासना के साथ छठी मईया की भी पूजा की जाती है। यह पर्व सूर्य उपासना और मातृत्व के आशीर्वाद का प्रतीक है।

छठी मईया किसकी पत्नी हैं?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, छठी मईया कर्दम ऋषि की पत्नी देवी संकल्पा भी मानी जाती हैं। कुछ ग्रंथों में उन्हें कार्तिकेय की माता देवी षष्ठी कहा गया है। वे शक्ति का अंश हैं और मातृत्व की देवी हैं। छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की भलाई के लिए इन्हें प्रसन्न करती हैं।

ये भी पढ़ें

Chhath Puja 2025 Samagri List : छठी मैया की पूजा में चाहिए बस ये चीजें, अभी नोट कर लें सामग्री लिस्ट

Published on:
24 Oct 2025 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर