धर्म और अध्यात्म

Govardhan Puja : गोवर्धन पूजा पर क्या-क्या चाहिए? देखें ये पूरी लिस्ट, नहीं रहेगी पूजा में कोई कमी

Govardhan Puja : गोवर्धन पूजन 2025 इस बार 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा। जानें गोवर्धन पूजा की पूरी सामग्री सूची, अन्नकूट भोग, दीपदान और सजावट के लिए जरूरी सामान की जानकारी।

2 min read
Oct 21, 2025
Govardhan Puja
Govardhan Puja (photo- gemini ai)

Govardhan Puja Samagri List In Hindi : हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार दिवाली के अगले दिन आता है। इस बार गोवर्धन पूजन 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को किया जाएगा। अमावस्या तिथि दो दिन रहने के कारण इस वर्ष गोवर्धन पूजा बुधवार को मनाई जाएगी।

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की स्मृति में भक्तजन श्रद्धा से यह पर्व मनाते हैं। इसका संदेश है कि हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि यह पर्व प्रकृति और पर्यावरण से गहराई से जुड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों को यह सिखाया था कि हमें प्रकृति की पूजा और संरक्षण करना चाहिए।

गोवर्धन पूजन के लिए आवश्यक सामग्री सूची

मुख्य पूजन सामग्री

  • गोबर – गोवर्धन पर्वत का आकार बनाने के लिए
  • मिट्टी के दीपक (दीये) – पूजा और दीपदान के लिए
  • घी और बाती (रुई) – दीपक जलाने में उपयोग के लिए
  • गंगाजल या शुद्ध जल – आचमन और छिड़काव हेतु
  • आम के पत्ते – कलश सजावट के लिए
  • नारियल और सुपारी – कलश पर स्थापित करने के लिए
  • सिक्के या मुद्रा – समृद्धि के प्रतीक स्वरूप

अन्नकूट एवं भोग सामग्री

  • चावल, गेहूं, दूध, दही, घी, गुड़, मिश्री
  • ताजे फल – केला, सेब, अनार आदि
  • सूखे मेवे – काजू, बादाम, किशमिश
  • मिठाइयां – पेड़ा, लड्डू, खीर आदि
  • 56 भोग की सामग्री (जितनी संभव हो तैयार करें)

पूजन और सजावट सामग्री

  • लाल कपड़ा – पूजन स्थान पर बिछाने के लिए
  • पंचामृत – दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण
  • कपूर और अगरबत्ती – आरती और सुगंध हेतु
  • पुष्प और पुष्पमाला – विशेष रूप से गेंदे के फूल
  • तुलसी पत्र – श्रीकृष्ण को अर्पण के लिए
  • रोली, हल्दी, अक्षत (चावल)
  • पान के पत्ते और लौंग – आरती में उपयोग के लिए
  • घंटी – पूजन के समय बजाने हेतु

दीपदान और सजावट सामग्री

आप दीपदान और सजावट सामग्री के लिए रंगोली के रंग या फूलों की पंखुड़ियां के साथ ही कम से कम 21 मिट्टी या धातु के दीपक, दीपदान थाली और बंदनवार (आम या अशोक पत्र) गाय के लिए चारा जरूर रखें। यह गोवर्धन पूजन का अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। इस प्रकार इन सभी सामग्रियों के साथ आप घर पर ही गोवर्धन पूजा पूर्ण विधि से कर सकते हैं और भगवान श्रीकृष्ण तथा गो माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Published on:
21 Oct 2025 10:23 am