
May 2026 Vrat Tyohar List: मई 2026 का महीना ज्योतिष और धर्म के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, जहां बुद्ध पूर्णिमा से शुभ संयोगों की शुरुआत होगी। इस पूरे महीने में व्रत-त्योहार, ग्रह गोचर और अधिक मास का दुर्लभ मेल देखने को मिलेगा, जो इसे और भी पवित्र बनाता है। 17 मई से शुरू होने वाला अधिक ज्येष्ठ मास (पुरुषोत्तम मास) साधना, दान और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही, महीने की शुरुआत में विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त भी उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मई 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और इस महीने के खास ज्योतिषीय संयोग।
अधिक मास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, आत्मिक उन्नति और साधना का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, बल्कि दान, जप, तप और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में भगवान विष्णु की भक्ति सबसे अधिक फलदायी रहती है और उनके नाम का स्मरण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। यह अवधि व्यक्ति को बाहरी भागदौड़ से दूर होकर अपने भीतर झांकने, मन को शांत करने और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनने का सुनहरा अवसर देती है।