धर्म और अध्यात्म

Shani Dhaiya 2026 : शनि ढैया 2026 खत्म: इस राशि के लिए अब शुरू होगा सुनहरी सफलता का दौर

Shani Dhaiya 2026 Ends for Leo : शनि ढैया का भारी असर अब खत्म हो रहा है। सिंह राशि वालों के लिए 2026 में करियर, धन और परिवार में खुशियों का दौर शुरू होगा। जानें क्या बदलाव आएंगे और शनि को खुश करने के उपाय।

2 min read
May 04, 2026
Shani Dhaiya 2026 Ends for Leo : लंबे समय की परेशानियों का अंत, इस राशि पर मेहरबान शनि (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Shani Dhaiya 2026 Leo Rashi : अगर आपकी राशि सिंह है और अब तक आप महसूस कर रहे थे कि मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं, तो अब सुकून की सांस ले सकते हैं। ज्योतिषियों के हिसाब से, शनि की ढैया का जो सबसे भारी दौर था, वो गुजर चुका है। 2026 आपके लिए वो साल बनने वाला है जहां अटकाव खत्म होगा और तरक्की के दरवाजे खुलेंगे।

ये भी पढ़ें

Rashifal: आज का राशिफल 4 मई 2026 : आज का दिन किसके लिए शुभ और किसके लिए सावधानी? पूरी भविष्यवाणी

1. ढैया की सबसे भारी घड़ी अब गई - मिलने वाली है राहत

    सिंह राशि पर शनि की ढैया 29 मार्च 2025 से शुरू हुई थी, और ये 3 जून 2027 तक चलेगी, मगर अब इसका पीक टाइम निकल चुका है। शनि का असर अब थोड़ा हल्का पड़ेगा। जिन कामों में जितना अड़चन आ रही थी, उनमें अब तेजी देखने को मिलेगी।

    2. करियर में धमाकेदार बदलाव

      वर्कप्लेस पर जो भारीपन चल रहा था, अब वो छंटेगा। पहले फैसले लेने में झिझक रहे थे, अब कॉन्फिडेंस लौटेगा। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, मेहनत पहचान मिलेगी, और प्रमोशन का समय भी करीब है। आलस्य की जगह अब कर्मठता आएगी, डेड प्रोजेक्ट्स फिर रफ्तार पकड़ेंगे।

      3. पैसा और सपत्ति – रुके हुए पैसे का मिलना तय

        आर्थिक रूप से 2026 आपके लिए फायदे का साल है। अगर पुश्तैनी संपत्ति या जमीन-जायदाद का कोई केस चल रहा था, तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। फंसा हुआ पैसा वापसी के पूरे आसार है। इनकम के नए रास्ते बनेंगे, बस खर्चों पर कंट्रोल रखना ज़रूरी है, वरना सेविंग्स में दिक्कत आ सकती है।

        4. निजी जिंदगी और परिवार – फिर आएंगी खुशियां

          घर का जो माहौल पिछले काफी वक्त से तनाव भरा था, उसमें अब पॉजिटिव चेंज आना शुरू होगा। माता-पिता से रिश्ते सुधरेंगे, खासकर पिता का साथ बड़ी मुश्किलें हल कर देगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी, लोग सलाह मांगेंगे।

          शनि देव को खुश करने के आसान उपाय

          ढैया पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, और 2026 को और बेहतर बनाने के लिए आप कुछ चीज़ें रोजमर्रा में शामिल कर सकते हैं:

          • शनिवार को काली उड़द, काला कपड़ा या तिल दान करें।
          • शनिवार शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
          • हनुमान चालीसा का पाठ करें, क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य और हनुमान जी का खास रिश्ता है।
          • अपनी देख-रेख में काम करने वाले लोगों या गरीबों की मदद करें। शनि न्याय के देवता हैं, मेहनतकश लोगों का सम्मान करने से जल्दी शुभ परिणाम मिलते हैं।

          2026 आपके लिए सब्र का फल देने वाला साल है। डरना नहीं है, बस भरोसे और हिम्मत से आगे बढ़ते रहना है। शनि की ढैया का उतरता प्रभाव आपकी मेहनत को अब असली जीत में बदल देगा।

          अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

          ये भी पढ़ें

          Pehla Bada Mangal Kab Hai : 8 बड़े मंगल की तारीखें, पहले मंगल का भोग, बजरंग बाण विधि और महत्व
          Also Read
          View All