Surya Ko Jal Kaise Chadhaye: हिन्दू परंपरा में सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और सकारात्मकता का स्रोत माना गया है। रविवार का दिन विशेष रूप से उनकी आराधना के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सम्मान की वृद्धि होती है।
Surya Upasana Tips: रविवार(Sunday) का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष माना जाता है, जब उनकी ऊर्जा सबसे प्रभावशाली होती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा और जल अर्पित करने से स्वास्थ्य, सम्मान और करियर से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो यह कुंडली में सूर्य के कमजोर होने का संकेत हो सकता है। हिंदू पुराण और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य उपासना (Astrology Sun Remedies) को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया गया है। आइए ज्योतिषाचार्य शरद शर्मा से जानते हैं कि सूर्य देव की पूजा और जल अर्पण कैसे करें, जिससे किस्मत बदल सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, आत्मविश्वास की कमी और करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए नियमित पूजा और सही उपाय बहुत प्रभावी माने जाते हैं।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद तांबे के पात्र में जल लें और उसमें थोड़ा सिंदूर, अक्षत, लाल फूल और गुड़ मिलाएं। अब पूर्व दिशा की ओर मुख करके आंखें बंद करें और सूर्य देव का ध्यान करते हुए जल अर्पित करें। इस दौरान “ॐ सूर्याय नमः” या गायत्री मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है।
नियमित रूप से सूर्य की पूजा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मन में सकारात्मकता आती है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान और करियर में स्थिरता भी प्राप्त होती है।