Ketu Chandra Yuti Effect: 26 अप्रैल 2026 को बनने वाली केतु-चंद्रमा की युति ज्योतिष के अनुसार एक संवेदनशील और असरदार योग मानी जा रही है। यह युति 27 अप्रैल तक रहेगी और इसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। चंद्रमा जहां मन और भावनाओं के कारक हैं, वहीं केतु भ्रम और असमंजस का प्रतीक है, इसलिए इनका मेल मानसिक उलझन बढ़ा सकता है। खासकर 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए यह समय ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने के संकेत हैं। ऐसे में छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है, इसलिए इस दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है।