धर्म और अध्यात्म

Vivah Muhurat 2026: 25 जुलाई से 20 नवंबर तक शादियों पर ब्रेक, मार्च से जून तक भी बहुत कम शुभ मुहूर्त

Shaddi-Vivah Shubh Muhurat 2026: साल 2026 में 25 जुलाई से लेकर 20 नवंबर तक शादियां नहीं होंगी। इस लेख में समझिए, इसके कारण और इस साल शादियों का शुभ मुहूर्त।

2 min read
Jan 28, 2026
Marriage Wedding Dates 2026: 2026 में शादियां कब होंगी और कब नहीं? ( PC: AI)

Vivah Muhurat 2026 Dates 2026: अगर आप या आपके परिवार में कोई 2026 में शादी के पवित्र बंधन में बंधने की योजना बना रहा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि साल 2026 में शादी-विवाह के लिए शुक्र ग्रह का उदय फरवरी में होगा। इसी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।

लेकिन चातुर्मास और अधिकमास के कारण बीच में 5 महीनों तक विवाह जैसे शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। इस आर्टिकल में समझिए साल 2026 में कब से कब तक शहनाइयां नहीं बज पाएंगी और परिणय सूत्र में बनने के शुभ विवाह मुहूर्त कब है?

ये भी पढ़ें

मृत्यु के पहले ही लिख दी जाती है अगले जन्म की स्क्रिप्ट, इन 3 संकेतों से पहचानें अगले जन्म में आप क्या बनेंगे

वर्ष 2026 विवाह मुहूर्त: 5 महीने नहीं गूंजेगी शहनाई

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल विवाह के लिए कुल 59 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें से सबसे अधिक 12 मुहूर्त अकेले फरवरी के महीने में हैं। ऐसे में विवाह मुहूर्त के लिए लोगों की निगाहें फरवरी और आने वाले महीनों पर टिकी हुई हैं।

फरवरी में क्यों है विवाह के खास संयोग?

सनातन धर्म में विवाह के लिए शुक्र और गुरु ग्रह का उदय होना अनिवार्य माना जाता है। वर्तमान में शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण शादियां रुकी हुई हैं। 1 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह का उदय होगा, जिसके बाद 5 फरवरी से विवाह के मंगल गीत गूंजने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, 23 जनवरी (वसंत पंचमी) को 'अबूझ मुहूर्त' होने के कारण बिना पंचांग देखे भी शादियां की जा सकेंगी।

इन महीनों में रहेगी शादियों पर रोक

  1. खरमास (14 मार्च से 13 अप्रैल): जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तब एक महीने तक कोई शादी नहीं होगी।
  2. ज्येष्ठ अधिकमास (17 मई से 15 जून): इस बार ज्येष्ठ का महीना दो बार पड़ रहा है, इसलिए पहले महीने में शादी-ब्याह नहीं हो सकेंगे।
  3. चातुर्मास (25 जुलाई से 20 नवंबर): 4 महीनों के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। इस दौरान देशभर में शादियां रुक जाएंगी।

तो फिर कब हैं 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • फरवरी: 12 मुहूर्त (सबसे ज्यादा)
  • मार्च, अप्रैल, मई, जून: हर महीने 8 मुहूर्त
  • जुलाई: 4 मुहूर्त
  • नवंबर: 4 मुहूर्त
  • दिसंबर: 7 मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi/ Gyaras 2026) के साथ ही भगवान विष्णु जागेंगे और फिर से विवाह कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

किस्मत में नहीं है फिर भी मिलेगी मनचाही चीज, बस करना होगा ये छोटा-सा कामः Premanand ji Maharaj

Published on:
28 Jan 2026 10:56 am
Also Read
View All

अगली खबर