इन नाम की लड़कियों का भाग्य काफी प्रबल होता है। इन्हें कम ही प्रयासों में काफी कुछ हासिल हो जाता है। ये अपने साथ-साथ अपने पति और ससुराल के सभी लोगों के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
Lucky Girls For In Laws: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम का पहला अक्षर बहुत ही खास होता है। क्योंकि इसका प्रभाव हमारे समस्त जीवन पर देखने को मिलता है। इसी वजह से कई लोगों को बड़े होकर भी नाम में बदलाव करते हुए देखा जाता है। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख प्राप्त होते हैं। कहते हैं जिस घर में इनके शुभ कदम पड़ते हैं वहां धन-दौलत और सुख समृद्धि आ जाती है। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।
D अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर ये होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये दिल की साफ होती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं वहां सफलता पाती हैं। इन्हें जीवन में अधिक संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ता। ये अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। अपने घर परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है।
L अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनका दिल काफी बड़ा होता है। ये किसी को दुखी नहीं देख सकती। ये सभी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखती हैं। ये अपने आस-पास खुशनुमान माहौल बनाए रखती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए ये बहुत भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: शुक्र जल्द होंगे मार्गी, इन 5 राशि वालों को धन की प्राप्ति के बन रहे योग
M अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर ये होता है वो किस्मत वाली मानी जाती हैं। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये मेहनती होती हैं और मेहनत करके लाइफ में जो चाहे हासिल कर सकती हैं। ये एक अच्छी लव पार्टनर साबित होती हैं। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।
P अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। जिस व्यक्ति से ये शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है।
यह भी पढ़ें: अंकज्योतिष: ये तीन नंबर माने जाते हैं बेहद शुभ, इन तारीखों में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है कृपा