2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष: ये तीन नंबर माने जाते हैं बेहद शुभ, इन तारीखों में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

इन तारीखों में जन्मे लोगों में एक कमी ये होती है कि कई बार ये पैसा कमाने के चक्कर में गलत राह भी चुन लेते हैं। जो इनके लिए काफी हानिकारक होता है। लेकिन अगर ये सही दिशा में प्रयास करें तो लाइफ में ये बहुत ही ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Jan 2022, 11:27 AM IST

numerology.jpg

अंकज्योतिष: ये तीन नंबर माने जाते हैं बेहद शुभ, इन तारीखों में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के लोग काफी मनी माइंडेड माने जाते हैं। इनके अंदर पैसा कमाने का एक अलग जुनून देखने को मिलता है। बृहस्पति इस मूलांक के स्वामी हैं। इस अंक के लोग बुद्धिमान और बड़ों का सम्मान करने वाले होते हैं। ये लोग अपने बौद्धिक कौशल के दम पर लाइफ में काफी तरक्की करते हैं।

मूलांक 3 वाले लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन पर देवी लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। जिस कारण इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे हर हालत में पूरा करके ही दम लेते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनके दोस्त भी कई बनते हैं। ये अच्छे काउंसलर हो सकते हैं क्योंकि ये दूसरों का मस्तिष्क अच्छे विचारों से भरने की क्षमता रखते हैं। ये अच्छे दार्शनिक भी हो सकते हैं।

ये नौकरी और बिजनेस दोनों कर सकते हैं। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं। ये हर काम में पहले अपना फायदा देखते हैं। इनके लिए पैसा काफी महत्वपूर्ण होता है। इनके सपने काफी ऊंचे होते हैं। ये अपने परिवार की जरूरतों का पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं और अपने प्रयासों से ये अच्छा धन कमाने में सफल भी रहते हैं।

मूलांक 3 वाले सेना व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत-नेता, बैंको में अधिकारी या धार्मिक नेता आदि बन सकते हैं। इसके अलावा ये लेखक, अध्यापक, प्रोफेसर, डिजायनर, सेल्समेन भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इस राशि वालों पर शनि की महादशा होने वाली है शुरू, साढ़े 7 साल तक शनि करेंगे परेशान