
Shukrawar Ko Janme Log: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जातक के जीवन पर तिथि, वार और तारीख आदि सभी का एक खास प्रभाव माना गया है। वहीं व्यक्ति जिस तारीख की अथवा वार को जन्म लेता है उसकी गणना के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद, करियर, विवाह और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं शुक्रवार के दिन जन्मे जातकों के स्वभाव की कुछ खासियतों के बारे में...
1. जिन जातकों का जन्म शुक्रवार के दिन होता है उन पर शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण उन लोगों का मन भी बड़ा चंचल होता है। जिसके कारण ये लोग प्यार के मामले में कभी एक जगह स्थिर नहीं रह पाते हैं और नए-नए पार्टनर पर इनका दिलाता रहता है। हालांकि जीवन में लोगों को एक बार अपना सच्चा प्यार मिल जाए तो ये जीवन भर उसका साथ निष्ठा से निभाते हैं। जो इन लोगों के सफल वैवाहिक जीवन का कारण होता है।
2. शुक्रवार को जन्मे लोगों को आकर्षक दिखने का बड़ा शौक होता है जिससे ये लोग अपना काफी वक्त खुद को संवारने में बिताते हैं।
3. ये लोग बड़े चतुर तथा कला एवं मनोरंजन प्रेमी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों को फिल्म, संगीत, फैशन इंडस्ट्री और लेखन जैसे क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होती है।
4. इन जातकों के चेहरे पर हमेशा एक रौनक सी रहती है और ये काफी हंसमुख स्वभाव के भी होते हैं। जिस कारण ऐसे व्यक्ति बड़ी आसानी से नए दोस्त बना लेते हैं। दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने की क्षमता भी इनमें खूब होती है।
5. शुक्रवार को जन्मे लोगों के स्वभाव की कमजोरियों की बात की जाए तो इनमें घमंड या अहम की भावना होने के साथ ही संयम की कमी होती है। दिखावा करने में भी ये लोग विश्वास रखते हैं और दूसरों के द्वारा खुद की बढ़ाई सुनने में इन्हें खुशी महसूस होती है।
6. इसके अलावा ये लोग कई बार अपनी इच्छाओं और शौकों को पूरा करने के चक्कर में बजट पर ध्यान नहीं देते और फलस्वरुप इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।
यह भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो लहसुन का ये आसन उपाय पलट सकता है आपकी किस्मत