
ज्योतिष शास्त्र के ही एक प्रकार सामुद्रिक शास्त्र द्वारा व्यक्ति के शारीरिक अंगों की बनावट, आकर-प्रकार और मौजूद चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। शादी का जिक्र आते ही हर लड़के के मन में विचार आता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में एक गुणी और उसके परिवार को संभालने वाली पत्नी मिले ताकि उसकी जीवन में खुशहाली बनी रहे। तो समुद्र शास्त्र के अनुसार लड़कियों की उंगलियों की बनावट के आधार पर यह बात पता लगाई जा सकती है कि वे अपने पति के लिए कितनी सौभाग्यशाली हैं...
1. छोटी और पतली उंगलियां होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की की उंगलियों का आगे का हिस्सा पतला तथा सारे पर्व एक समान हों तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। ये अपनी पति की हर छोटीबड़ी बात का ख्याल रखती हैं तथा इनके होने से ससुराल का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वहीं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां पैसे खर्च करने के मामले में बड़ी कंजूस होती हैं।
2. भरी हुई उंगलियां होना
जिन लड़कियों की उंगलियां मोटी तथा भरी हुई होती हैं उनके बारे में माना जाता है कि ये लड़कियां अपने रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं। अगर कभी इनका अपने पति या ससुराल वालों से विवाद हो भी जाए तो ये अपने स्वभाव से बड़ी ही जल्दी स्थिति को संभाल लेती हैं।
3. गोल तथा लंबी उंगलियों वाली लड़कियां
सामुद्रिक शास्त्र के कहता है कि अगर किसी लड़की की उंगलियां गोल तथा लंबी-लंबी हैं तो ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत सौभाग्यशाली होती हैं और हर परिस्थिति में अपने पति के साथ डटकर खड़ी रहती हैं। वहीं इन लड़कियों में व्यवसायिक गुण भी होते हैं जो शादी के बाद अपने पति के कार्यों में उनका खूब सहयोग करती हैं। इसलिए जिन लड़कों की शादी ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों से होती है उनका जीवन खुशियों से भर जाता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Ashadh Month 2022 Vrat Tyohar: गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ यात्रा समेत आषाढ़ मास में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार