30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashadh Month 2022 Vrat Tyohar: गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ यात्रा समेत आषाढ़ मास में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

हिंदू कैलेंडर के अनुसार चौथा महीना आषाढ़ होता है। हिंदू सनातन धर्म में आषाढ़ मास को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आषाढ़ में वर्षा ऋतु के प्रारंभ के साथ ही इस माह में सूर्य पूजा को काफी फलदायी माना जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 15 Jun 2022, 1:21 PM IST

ashada month 2022 vrat tyohar, ashad mahina 2022, yogini ekadashi 2022 mein kab hai, devshayani ekadashi kab hai 2022, jagannath yatra 2022 date, ashadha gupt navratri 2022 dates, ashad month 2022 hindu calendar, july 2022 festival calendar, आषाढ़ मास 2022, आषाढ़ 2022 व्रत त्योहार, जुलाई 2022 का कैलेंडर,

Ashadh Month 2022 Vrat Tyohar: गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ यात्रा समेत आषाढ़ मास में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Ashadha Maas 2022 Festivat List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार चौथा महीना आषाढ़ धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आषाढ़ के पूरे महीने में रोजाना सूर्य को अर्ध्य देने और पूजा-पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य प्राप्ति की मान्यता है। वहीं चातुर्मास का प्रारंभ हुई इसी महीने से होता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि चातुर्मास में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं जिस कारण इस दौरान शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता। आषाढ़ महीने में योगिनी एकादशी, गुप्त नवरात्रि जैसे कई व्रत-त्योहार करते हैं। तो आइए जानते हैं इस साल 2022 में आषाढ़ मास में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट...

आषाढ़ 2022 महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहार-

15 जून (बुधवार): मिथुन संक्रांति और आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा

17 जून (शुक्रवार): कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी

20जून (सोमवार): मासिक जन्माष्टमी और कालाष्टमी व्रत

24 जून (शुक्रवार): योगिनी एकादशी व्रत

26 जून (रविवार): प्रदोष व्रत

27 जून (सोमवार): मासिक शिवरात्रि

28 जून (मंगलवार): हलहारिणी अमावस्या

29 जून (बुधवार): आषाढ़ अमावस्या

30 जून (गुरुवार): गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा, चंद्र दर्शन

01 जुलाई (शुक्रवार): जगन्नाथ रथ यात्रा

03 जुलाई (रविवार): विनायक चतुर्थी व्रत

04 जुलाई (सोमवार): स्कंद षष्ठी

06 जुलाई (बुधवार): वैवस्वत पूजा

08 जुलाई (शुक्रवार): भड़ली नवमी

09 जुलाई (मंगलवार): गौरी व्रत

10 जुलाई (रविवार): देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी और चातुर्मास का प्रारंभ

11 जुलाई (सोमवार): सोम प्रदोष व्रत और वामन द्वादशी

13 जुलाई (बुधवार): गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूजा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: गलती से भी तोहफे में ना दें मनी प्लांट, शुक्र देव हो सकते हैं नाराज