धर्म

Haridwar Centenary Celebration : गंगा तट पर सजा 30 लाख वर्गमीटर का शताब्दी नगर, “नो कार्ड–नो एंट्री” के साथ ऐतिहासिक आयोजन

युगऋषि के विचारों से आलोकित होगा विश्व, हरिद्वार में शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ

2 min read
Jan 16, 2026
Haridwar Centenary Celebration

Haridwar Centenary Celebration : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा और सिद्ध अखंड दीप के प्राकट्य के शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बनाने हेतु शताब्दी नगर पूरी तरह तैयार है। हरिद्वार में गंगा की गोद में 30 लाख वर्गमीटर बसे इस विशाल परिसर में 9 नगर बसाए गए हैं, जहाँ भारत सहित अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, युगांडा आदि देशों से आने वाले 40 हजार से अधिक गायत्री परिवार के स्वयंसेवकों के प्रवास की व्यवस्था की गई है।

समारोह की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए दो दर्जन से अधिक विभाग दिन-रात सेवा में जुटे हैं। इनमें महिला मंडल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिवीजन, अत्याधुनिक हॉस्पिटल, विशाल भोजनालय, विद्युत, निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आदि प्रमुख हैं। विशेष रूप से आयोजन समिति द्वारा नो कार्ड, नो एंट्री के नियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अनुशासन बना रहे। शताब्दी कार्यालय और मुख्य नियंत्रण कक्ष के निर्देशन में पूरी नगरी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से 350 से अधिक हाईटेक सीसीटीवी लगाई गयी हैं, जो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित सेना व पुलिस से सेवानिवृत्त अधिकारियों के देखरेख में संचालित है। शताब्दी समारोह का नेतृत्व देसंविवि के प्रतिकुलति व युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अध्यात्म का अनूठा संगम यहाँ देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 16 January 2026 : राशिफल 16 जनवरी : शिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत पर चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने इस अवसर पर संदेश देते हुए कहा कि
यह शताब्दी समारोह मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण का संकल्प है। हमारा मुख्य उद्देश्य युगऋषिद्वय पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के उन क्रांतिकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज के नवनिर्माण का आधार हैं। यह आयोजन विश्व शांति और सद्भावना की नई इबारत लिखेगा।

देश-विदेश से आ रही ज्योति कलश यात्राओं के संगम ने वैरागी द्वीप को लघु विश्व का रूप दे दिया है। शांतिकंुज मीडिया विभाग ने बताया कि यहाँ आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए डिजिटल पंजीकरण और सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था है और नो कार्ड नो एंट्री के अनुशासन को सख्ती से पालन किया जा रहा है। गायत्री परिवार की गरिमा के अनुरूप संपूर्ण शताब्दी नगर को स्वच्छ, प्लास्टिक मुक्त और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रखा गया है।


समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री, उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य के राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी आदि स्थापित हस्ताक्षरों के विचारों से स्वयंसेवक लाभान्वित होंगे, तो वहीं जूना अखाडा के प्रमुख स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, पतंजलि योगपीठ के प्रमुख स्वामी रामदेव जी, सहित अनेक संत महात्माओं के विचारों से स्वयंसेवक स्नान करेंगे।

ये भी पढ़ें

2026 का दुर्लभ संयोग! प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि पर ये काम कर लिया तो बदल सकती है किस्मत

Updated on:
16 Jan 2026 11:48 am
Published on:
16 Jan 2026 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर