धर्म

Lal Kitab Upay: कर्ज में डूबे हुए लोगों के लिए लाभकारी माने जाते हैं लाल किताब के उपाय

Lal Kitab Upay: कर्ज में डूबा हुआ इंसान जीवन में बहुत परेशान रहता है। ऐसे में माना जाता है कि लाल किताब के ये उपाय आजमाकर व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलने के साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

2 min read
Lal Kitab Upay: कर्ज में डूबे हुए लोगों के लिए लाभकारी माने जाते हैं लाल किताब के उपाय

कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उसके जीवन में कभी कर्ज लेने की नौबत आए। लेकिन कई बार परिस्थितियों के विपरीत होने पर और जरूरत पड़ने पर वह कर्ज लेने को विवश हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार ग्रह-नक्षत्रों के दुष्प्रभाव के कारण भी व्यक्ति कर्जे में डूब जाता है। अगर आप भी कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लाल किताब के ये उपाय आजमाने से मदद मिल सकती है...

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपने ऊपर से कर्ज उतारने के लिए हर शनिवार के दिन एक मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल भरकर इसे ढक लें और फिर इस दीपक को किसी नदी के किनारे एक गड्ढा खोदकर उसमें दबा आएं। दीपक को मिट्टी में गाड़ने के बाद सीधा घर लौट आएं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। धीरे-धीरे आपको शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।

2. गुरुवार के दिन सवा 5 किलो गेहूं के आटे में सवा किलो गुड़ मिलाकर इसकी रोटियां बना लें। और फिर शाम के समय इन रोगियों को गौ माता को खिला आएं। तीन गुरुवार तक इस उपाय को करें। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के जीवन की दरिद्रता दूर होती है।

3. कर्ज से छुटकारा पाने के लिए काली मसूर की दाल का दान लाल किताब के सबसे आसान उपायों में से एक है। इसके लिए आप प्रतिदिन 50 ग्राम मसूर की दाल का दान करें। इसके अलावा रोजाना भगवान गणेश की पूजा करके उन पर दुर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की मिलने के साथ ही व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

4. गायत्री मंत्र पढ़ते हुए खिले हुए 5 गुलाब के फूल लेकर उन्हें डेढ़ मीटर के एक सफेद कपड़े में बांध लें। इसके बाद इस पोठली को किसी नदी में प्रवाहित कर आएं। इससे जल्दी ही आपको लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: घर के क्लेशों को दूर करके सुख-समृद्धि बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं मोरपंख के ये उपाय

Updated on:
21 Apr 2022 03:13 pm
Published on:
21 Apr 2022 03:12 pm
Also Read
View All