October 2022 Festivals: इस साल अक्टूबर के महीने मे कई बड़े तथा खास व्रत और त्योहार पड़ेंगे। जहां दुर्गा अष्टमी व्रत 3 अक्टूबर 2022 को है। आइए जानते हैं अक्टूबर में और कौन-कौन से त्योहार हैं...
October 2022 Festivals List: अक्टूबर का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत खास होने वाला है। इस साल अक्टूबर के माह में कई प्रमुख और बड़े व्रत तथा त्योहार हैं। 3 अक्टूबर 2022 को दुर्गा अष्टमी व्रत पड़ रहा है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। वहीं दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को है। धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक कहा जाने वाले इस त्योहार के दिन मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है और साथ ही लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाकर जलाया जाता है। इसके अलावा करवा चौथ, दीपावली, छठ पर्व समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार भी अक्टूबर में पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं किस तारीख को कौन सा त्योहार है...
अक्टूबर 2022 व्रत एवं त्योहार
2 अक्टूबर 2022 (रविवार)- नव पत्रिका पूजा, गांधी जयन्ती
3 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दुर्गा अष्टमी पूजा
4 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- दुर्गा महानवमी पूजा (शारदीय नवरात्रि समापन)
5 अक्टूबर 2022 (बुधवार)- दुर्गा विसर्जन, दशहरा / विजयादशमी
6 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- पापांकुशा एकादशी
09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- अश्विनी पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा
13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ व्रत
15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कन्द षष्ठी व्रत
17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- अहोई अष्टमी व्रत
21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रमा एकादशी
23 अक्टूबर 2022 (रविवार)- धनतेरस
24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली
25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- सूर्य ग्रहण, गोवर्धन पूजा (अन्नकूट)
26 अक्टूबर 2022 (बुधवार)- भाई दूज
30 अक्टूबर 2022 (रविवार)- छठ पूजा / सूर्य षष्ठी व्रत
यह भी पढ़ें - Navratri 2022: मां अम्बे को करना है प्रसन्न तो इस नवरात्रि घर ले आएं ये 4 चीजें