scriptNavratri 2022: मां अम्बे को करना है प्रसन्न तो इस नवरात्रि घर ले आएं ये 4 चीजें | navratri 2022 date: bring these 4 things at home during Navratri To please Maa Durga | Patrika News
धर्म

Navratri 2022: मां अम्बे को करना है प्रसन्न तो इस नवरात्रि घर ले आएं ये 4 चीजें

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने ही वाली है। ऐसे में भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं ज्योतिष अनुसार नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान घर में इन चीजों को लाना शुभ माना गया है…

Sep 23, 2022 / 11:25 am

Tanya Paliwal

navratri 2022, shardiya navratri 2022 date, maa durga ko khush kaise kare, navratri mein ghar me kya rakhen, how to please maa durga, नवरात्रि कब से शुरू है 2022, नवरात्रि में लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय,

Navratri 2022: मां अम्बे को करना है प्रसन्न तो इस नवरात्रि घर ले आएं ये 4 चीजें

Navratri 2022 Date: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 से होने वाली है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही शुभ और पावन माना जाता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना में पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। जहां शुभ फलों की प्राप्ति के लिए नवरात्रि पूजा में पूजन सामग्री, विधि और अन्य नियमों का ध्यान रखा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में घर में कुछ चीजों को लाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि में कौन सी चीजों को घर लाना चाहिए…

सोलह शृंगार की वस्तुएं
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा में सोलह शृंगार की चीजें अर्पित करना महिलाओं के लिए बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि नवरात्रि में सोलह शृंगार की चीजें घर लाकर उन्हें माता रानी की तस्वीर के सामने अर्पित करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

केले का पौधा
माना जाता है कि नवरात्रि में केले का पौधा घर लाकर उसे अपने घर के आंगन में लगाने और इसकी नियमित पूजा से घर में बरकत आती है तथा आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है। नवरात्रि में केले के पौधे पर रोजाना जल चढ़ाएं। साथ ही गुरुवार के दिन दूध चढ़ाकर पूजा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं।

कमल पर विराजित देवी लक्ष्मी का चित्र
नवरात्रि के दौरान कमल पर विराजित और हाथ से धन की वर्षा करते हुए मां लक्ष्मी का चित्र घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस चित्र की रोजाना पूजा से धन, वैभव और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मोर पंख
शास्त्रों में मोर पंख का संबंध श्रीकृष्ण और माता सरस्वती से माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि में अपने घर मोर पंख लाकर रखने से आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और धन-विद्या का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें – Lakshmi Yantra: शुक्रवार को इस यंत्र की पूजा से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, धन-वैभव का मिलता है आशीर्वाद

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / Navratri 2022: मां अम्बे को करना है प्रसन्न तो इस नवरात्रि घर ले आएं ये 4 चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो