धर्म

Navratri 2022: 26 सितंबर से गूजेंगे मां अम्बे के जयकारे, नवरात्रि पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर 2022 से होगा। ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत सी चीजों को खास माना गया है जिनका नवरात्रि पूजा में होना जरूरी है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि पूजन की सामग्री के बारे में...
less than 1 minute read
navratri 2022 date september, शारदीय नवरात्रि 2022, नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट 2022, navratri puja samagri list, shardiya navratri kab se shuru hai, navratri puja mein kya kya saman lagta hai,
Navratri 2022: 26 सितंबर से गूजेंगे मां अम्बे के जयकारे, नवरात्रि पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें

Navratri Puja Samagri List: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर 2022 से होगा। ये नवरात्रि हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। शास्त्रों में मां अम्बे की आराधना बहुत लाभदायी मानी गयी है। जो कोई सच्चे मन और विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करता है उसे जीवन में ज्ञान, सौभाग्य, आध्यात्मिक शक्ति, समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत सी चीजों को खास माना गया है जिनका नवरात्रि पूजा में होना जरूरी है। हालांकि देशभर में विभिन्न स्थानों पर दुर्गा मां की पूजा अलग-अलग तरीके से की जाती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो पूजा की सामग्री लिस्ट में खास मानी गयी हैं। तो आइए जानते हैं नवरात्रि पूजन की सामग्री के बारे में...

नवरात्रि पूजा की सामग्री

घटस्थापना के लिए मिट्टी का चौड़ा पात्र, कलश, अनाज के दाने, श्रीफल, लाल कपड़ा, आम या अशोक के पत्ते, लकड़ी की चौकी, कलावा, गंगाजल, माता दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूलों की माला, पान का पत्ता, मिट्टी का दीपक, चावल से भरा पात्र, लाल रंग की चुनरी, स्वच्छ जल से भरा लोटा, फल, मिठाई, हल्दी, मेहंदी, हरी चूड़ियां, कान के झुमके, काजल, इत्र, बिछिया, बाजूबंद, बिंदी, मोंगरे के फूल का गजरा, नथ, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती पाठ की किताब।

यह भी पढ़ें - Navratri 2022: मां अम्बे को करना है प्रसन्न तो इस नवरात्रि घर ले आएं ये 4 चीजें

Updated on:
23 Sept 2022 06:18 pm
Published on:
23 Sept 2022 06:17 pm