Shukra Margi 2022: शुक्र का मार्गी होना ज्योतिष अनुसार एक अहम घटना मानी जाती है। शुक्र 29 जनवरी दिन शनिवार को धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 5 राशि वालों के लिए ये स्थिति काफी सुखद साबित हो सकती है।
Shukra Margi 2022 Effects On Zodiac Signs: अभी शुक्र अपनी वक्री चाल चल रहे हैं। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। जिसका कई राशियों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन जब ग्रह मार्गी होता है तो उससे कई राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार रहते हैं। जल्द ही धन और सुख के कारक दाता शुक्र देव मार्गी होने जा रहे हैं। जानिए शुक्र की ये स्थिति किन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ फलदायी साबित होने जा रही है।
मेष राशि: शुक्र आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान मे मार्गी होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिसके परिणामस्वरूप कार्यस्थल पर आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। करियर में आपको उन्नति मिलेगी। व्यापार में आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे।
कर्क राशि: शुक्र आपके छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साझेदारी के काम के लिए ये समय विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। हर चुनौती का आप डटकर सामना करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए काफी अनुकूल समय है। सैलरी बढ़ सकती है। आपको आपके प्रयासों का शुभ फल मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
यह भी पढ़ें: इस राशि वालों पर शनि की महादशा होने वाली है शुरू, साढ़े 7 साल तक शनि करेंगे परेशान
कन्या राशि: शुक्र आपके चौथे भाव में मार्गी होंगे। आपको हर क्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिणामस्वरूप आपकी उन्नति होगी। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे।
वृश्चिक राशि: शुक्र आपके धन और संपत्ति के दूसरे मार्ग में मार्गी होंगे। आपको इस दौरान कई माध्यमों से धन प्राप्त होने के आसार रहेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। बजट बनाकर चलेंगे तो लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अंकज्योतिष: ये तीन नंबर माने जाते हैं बेहद शुभ, इन तारीखों में जन्मे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है कृपा