धर्म

Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से बढ़ती है धन-दौलत

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार एक खास स्थान होता है। तो आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन खास चीजों को लगाने से घर में बरकत होती है...

2 min read
Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को लगाने से बढ़ती है धन-दौलत

वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातों की जानकारी दी गई है जिनका अनुसरण करने से आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर होती है। वहीं वास्तु से जुड़ी कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हैं जो आपके जीवन में खलबली पैदा कर सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार एक खास स्थान होता है। तो आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन खास चीजों को लगाने से घर में बरकत होती है...

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी लक्ष्मी माता या कुबेर देव की फोटो लगाना शुभ माना जाता है।

2. माना जाता है कि सभी शुभ कार्यों में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की मूर्ति या स्वास्तिक चिन्ह जिस घर के मुख्य द्वार पर लगा होता है, उस घर से सभी विघ्न दूर होते हैं और घर में बरकत बनी रहती है। लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप भगवान गणेश की मूर्ति मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं, तो उसे हमेशा द्वार के अंदर की तरफ लगाना शुभ होता है। अन्यथा आपको धन हानि और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

3. इसके अलावा वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के प्रवेश द्वार पर सिंदूर से दोनों तरफ शुभ-लाभ का चिन्ह बनाना भी शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होने के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करता है।

4. शनिदेव की कृपा बनाए रखने के लिए घर के मुख्य द्वार पर अंग्रेजी के अक्षर 'U' जैसी घोड़े की नाल शनिवार के दिन लगाना अच्छा माना गया है। इससे आपके कामकाज में आने वाली बाधाएं दूर होने की साथ ही गृह-क्लेश से भी मुक्ति मिलती है। इसके लिए आप नई घोड़े की नाल लाकर शनिवार से एक दिन पहले रात में सरसों के तेल में डुबोकर रख दें। और फिर शनिवार के दिन उसे निकालकर घर के प्रवेश द्वार पर 'U' आकृति में लगा दें।

Published on:
09 Apr 2022 12:02 pm
Also Read
View All