परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
Bihar Board 10th result 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2018 ( bihar board matric result 2018 ) का इतंजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आज से ठीक 4 दिन बाद यानि 20 जून को बिहार बोर्ड 10वीं क्लास का परिणाम घोषित कर देगा। परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
बिहार बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र— छात्राएं अन्य वेबसाइट्स indiaresults.com, examresults.net, results.gov.in और bihar.indiaresults.com पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में करीब 17 लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 10 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया था। साथ ही प्रेक्टिकल परीक्षाएं 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच करवाई गई थीं।
बिहार 10वीं बोर्ड के पिछले साल के परिणामों पर नजर डाले तो 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में कुल 50.12 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे। इस दौरान छात्राओं का परिणाम 21.21 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 28.91 प्रतिशत रहा था। हालांकि अन्य वर्षों की भांति इस बार बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक की परीक्षाएं काफी पहले ही संपन्न हो गई थी लेकिन फिर भी इनके नतीजे जारी करने में देरी हुई है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
— बिहार 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाना होगा।
— यहां आपको होमपेज पर Bihar Board Class 10 Result 2018 का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
— इसके बाद स्क्रीन पर एक नया वेबपेज ओपन हो जाएगा, जहां आप अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां डाल दें। इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
— क्लिक करते सामने स्क्रीन पर आपका रिजल्ट नजर आने लगेगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। कि बोर्ड की ओर से मार्कशीट कुछ दिनों में आपके स्कूल भिजवा दी जाएगी।
इसके अलावा आप चाहें तो एसएमएस से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को BSEB10 के साथ अपना रोल नंबर लिख कर 56263 पर सेंड करना होगा।