
BPSC TRE 3 Result 2024 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण का परिणाम जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है,bpsc.bih.nic.in
बीपीएससी ने सभी श्रेणी के लिए रिक्तियों की सूची भी जारी कर दी है। कुल पदों में से, 25505 शिक्षा विभाग के स्कूलों के लिए प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) और मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) मौलिक श्रेणियों में भरे जाएंगे। एससी और एसटी कल्याण विभाग के स्कूलों के लिए प्रारंभिक स्कूलों में 210 और मध्य विद्यालयों में 126 शिक्षकों के पद होंगे।