CBSE 10th Result 2018 में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप करते हुए 500 में 499 नंबर हासिल किए हैं
CBSE 10th Result 2018 जारी हो चुके हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किए गए 10वीं के परिणामों में इस बार 86.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस एग्जाम में 4 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। इन चारों ही स्टॅडेंट्स के 500 में से 499 अंक आए हैं। CBSE 10th Result 2018 Toppers में बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, गुड़गांव के प्रखर मित्तल, शांभली की नंदिनी गर्ग, कोच्चि की श्री लंक्ष्मीजी शामिल हैं। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 88.67 प्रतिशत लड़कियां और 85.32 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
28 लाख स्टूडेंट्स
इस बार सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल मिलाकर 28 लाख स्टूडेंट्स भाग लिया था। जबकि भारतभर से 16 लाख स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी। ऑल इंडिया सेकेंडरी स्कूल एग्जाम (AISSE) यानी 10वीं के परिणाम आप cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.nic.in, Microsoft SMS Organizer, www.google.com, www.bing.com और UMANG app पर आॅनलाइन देख सकते हैं।
2 नंबर अतिरिक्त
इस साल 10वीं के अंग्रेजी पेपर में टाइपिंग एरर की वजह से उन सभी छात्रों को एक्सट्रा 2 नंबर दिए गए हैं जिन्होंने परीक्षा दी थी।
गूगल सर्च के जरिए CBSE Class 10 रिजल्ट ऐसे करें चेक
— www.google.com पर जाएं।
— CBSE results अथवा CBSE class 10 results सर्च करें।
— गूगल के सर्च रिजल्ट पेज पर रिजल्ट सर्च विंडो दिखेगी। यहां पर अपना रोल नंबर और जन्म तारीख डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट शो हो जाएगा।
इसके अलावा आप माइक्रोसॉफ्ट की SMS Organizer एप के जरिए भी CBSE 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तारीख को रजिस्टर कराना है।
पिछले साल हुए 90.95 फीसदी स्टूडेंट हुए थे सफल
पिछले साल सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में कुल 16,67,573 विद्यार्थी में शामिल हुए थे। सीबीएसई द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार 2017 में कुल 90.95 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। पिछले साल छात्रों के पास होने के प्रतिशत में सुधार दर्ज किया गया था जो बढ़कर 93.4 प्रतिशत हो गया था। वहीं लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.5 प्रतिशत हो गया था।