6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE 10th Result 2018 Live Google पर ऐसे देखें

CBSE 10th Result 2018 Live Google पर देख सकते हैं

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

May 29, 2018

CBSE 10th Result 2018 Live on Google

CBSE 10th Result 2018 Live Google पर ऐसे देखें

CBSE 10th result 2018 यानी सीबीएसई 10वीं परिणाम जारी हो गए हैं। इन परिणामों को आप बोर्ड की वेबसाइट्स cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप CBSE 10th Result 2018 Live Google पर भी देख सकते हैं। गूगल पर 10वीं बोर्ड रिजल्ट देखने के बाद आपको और वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि गूगल आपकी पूरी अंकतालिका आपके सामने लाकर रख देगा। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने ट्वीट 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2018 के रिलीज होने के बारे जानकारी दी है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा इस बार 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी है।

खुशखबरी! अब 10वीं-12वीं में 75 फीसदी अंक लाने पर फ्री मिलेगी कॉलेज शिक्षा


CBSE 10th Result 2018 Live Google पर ऐसे करें चेक
कंप्यूटर पर आपकी आपकी इन्टरनेट स्पीड कम होने या कोई अन्य कारणों से आप अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट के जरिए नहीं देख पा रहे तो गूगल आपकी यह परेशानी हल कर देगा। क्योंकि आप गूगल के जरिए अपना रिजल्ट सीधा ही इस पर सर्च करके देख सकते हैं। आपको अपना 10वीं का रिजल्ट जानने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल कोड के साथ गूगल के sms एप पर रजिस्टर करना है। ऐसा करने पर आपका रिजल्ट गूगल के sms आर्गेनाइजर एप के द्वारा दिखा दिया जाएगा।


CBSE 10th Result 2018 Website पर ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद Class 10 Exam Results लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिस पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट बटन पर क्ल्कि करें।
— इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरत के अनुसार आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।


पिछले साल हुए 90.95 फीसदी स्टूडेंट हुए थे सफल
पिछले साल सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में कुल 16,67,573 विद्यार्थी में शामिल हुए थे। सीबीएसई द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार 2017 में कुल 90.95 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। पिछले साल छात्रों के पास होने के प्रतिशत में सुधार दर्ज किया गया था जो बढ़कर 93.4 प्रतिशत हो गया था। वहीं लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.5 प्रतिशत हो गया था।