CBSE Result 2023: पिछले पांच वर्षों में लड़कियों के रिजल्ट में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अगर लड़कियों के रिजल्ट का विश्लेषण (Analysis) करे तो ये बेहतर या अच्छा प्रदर्शन साफ़ दिखाई पड़ता है। नतीजे मई माह में जारी होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
CBSE Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2023 का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया था। जिसके नतीजे मई माह में जारी होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पिछले पांच वर्षों में लड़कियों के रिजल्ट में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अगर लड़कियों के रिजल्ट का विश्लेषण (Analysis) करे तो ये बेहतर या अच्छा प्रदर्शन साफ़ दिखाई पड़ता है। 2018 में पास होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 88.67% था, और 2019 में यह लगभग 3% (92.45%) बढ़ गया। 2020 में 93.31 पास प्रतिशत के साथ लड़कियों के प्रदर्शन में फिर से सुधार हुआ। हालांकि आपको याद होगा 2020 में सीबीएसई ने कोविड-19 के कारण बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया और छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना निकाली गई थी।
लड़कियों के रिजल्ट का प्रतिशत
साल 2018 में 88.67 प्रतिशत
साल 2019 में 92.45 प्रतिशत
साल 2020 में 93.31 प्रतिशत
साल 2021 में 99.24 प्रतिशत
साल 2022 में 95.21 प्रतिशत
पिछले पांच वर्षों में 3 प्रतिशत का सुधार
साल 2018 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.67 प्रतिशत था जो 2019 में लगभग 3 प्रतिशत (92.45 प्रतिशत) बढ़ गया। इसके अलावा 2022 में सीबीएसई की परीक्षा दो टर्म या सेमेस्टर में आयोजित की गई थी। 2022 में लड़कियों का प्रदर्शन 2021 की तुलना में थोड़ा कम हुआ था, लेकिन 2018, 2019 और 2020 से बेहतर था।
2022 में गर्ल स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज लगभग 4 प्रतिशत घटकर 95.21 प्रतिशत रह गया। पिछले साल, 21 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए और कक्षा 10 के लिए कुल पास परसेंटेज 94.40 प्रतिशत था। परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी। पार्ट I की परीक्षा नवंबर-दिसंबर और पार्ट II की मई-जून में हुई थी। रिजल्ट जुलाई में घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- जेईई मेन 2023 फ़ाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड
जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स 2023
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से से जल्द ही 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में इस बार करीब 38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
सीबीएसई ने साल 2023 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं क्रमशः 14 फरवरी से 21 मार्च और 5 अप्रैल तक आयोजित की थी। छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें- गृह मंत्रालय में ऑफिसर पदों पर निकली जॉब्स, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई