रिजल्‍ट्स

इसी हफ्ते जारी होगी TNPSC Combined Civil Services Examination-II की Answer Key

TNPSC Combined Civil Services Examination-II (Interview Posts) Group 2 की Answer Key इसी हफ्ते आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जारी कर दी जाएगी।

less than 1 minute read
Nov 12, 2018
Education News,TNPSC group II exam answer kyes,TNPSC group II exam,TNPSC exam 2018,TN Combined Civil Services Examination,TN Combined Civil Services Examination answer key,Tamil Nadu Public Service Commission,tnpsc,TNPSC Recruitment,tnpsc recruitment 2018,Tamil Nadu Public Service Commission,tnpsc.gov.in,Tamil Nadu Public Service Commission recruitment

तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) द्वारा आयोजित Combined Civil Services Examination-II (Interview Posts) Group 2 की परीक्षा रविवार 11 नवंबर 2018 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस परीक्षा में लगभग सवा छह लाख उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के जरिए तमिलनाडु में Jaffna Officer, Municipal Commissioner and Assistant Division Officer सहित कई अन्य विभागों में कुल 1199 पदों पर भर्ती की जानी है।

2268 सेंटर्स पर हुई tnpsc Combined Civil Services Examination-II (Interview Posts) Group 2 परीक्षा
पूरे राज्य में कुल 2268 परीक्षा सेंटर्स बनाए गए थे जिन पर 6,26,726 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा पत्र को लीक होने से बचाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। साथ ही परीक्षा सेंटर्स पर नकल को रोकने के लिए Flying Squads भी बनाई गई थी। प्रश्नपत्र सहित परीक्षा से जुड़े सभी साजो-सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को दी गई थी।

ये भी पढ़ें

TNPSC ने जूनियर इंस्पेक्टर के पदों के लिए निकाली भर्ती

इसी हफ्ते जारी हो जाएगी TNPSC Combined Civil Services Examination-II (Interview Posts) Group 2 Answer Key
तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने घोषणा की है कि TNPSC Combined Civil Services Examination-II (Interview Posts) Group 2 की Answer Key इसी हफ्ते आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। परीक्षा दे रहे उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर Answer Keys देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें

इस हफ्ते जारी हो सकता है TNPSC Combined Engineering Services Exam 2018 Results, यहां करें चेक
Published on:
12 Nov 2018 02:25 pm
Also Read
View All