
इस हफ्ते जारी हो सकता है TNPSC Combined Engineering Services Exam 2018 Results, यहां करें चेक
tnpsc Combined Engineering Services Exam 2018 Results इस हफ्ते कभी भी जारी हो सकते है। इस परीक्षा का परिणाम TNPSC की आॅफिशियल वेबसाइट tnpsc.gov.in . पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कंबाइड इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा इस साल 24 फरवरी को आयोजित करवाई गई थी। इस भर्ती के तहत Assistant Director of Industrial Safety and Health, Junior Electrical Inspector and Assistant Engineer के 147 पदों को भरा जाएगा।
Combined Engineering Services Exam 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले वर्ष दिसंबर माह में शुरू हुई थी। जो स्टूडेंट Combined Engineering Services परीक्षा में उपस्थित हुए है वे बार—बार आॅफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। आपको बता दें इस परीक्षा में दो पेपर आए थे। पहला पेपर Degree qualification और दूसरा General Studies का था। पहले पेपर में सारे प्रश्न अंग्रेजी भाषा में पूछे गए थे जबकि दूसरे पेपर (General Studies) में प्रश्न तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे गए थे। Combined Engineering Services Exam 15 परीक्षा केन्द्रों पर करवाई गई थी। योग्य उम्मीदवारों का चयन रिटर्न एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
SBI PO Prelims result 2018: जल्द जारी होगा परिणाम, यहां से कर सकेंगे चेक
SBI PO Prelims result 2018: स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की ओर से आयोजित हुई SBI PO Prelims result जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिपोर्टस के अनुसार इस माह 15 जुलाई तक यह परिणाम जारी हो सकता है। इस भर्ती के तहत probationary officers (PO) के 2000 पदों को भरा जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 1, 7 और 8 जुलाई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त किए कुल अंक के आधार पर श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार की जाएगी।
ऐसे चेक करें SBI PO Prelims result 2018
— सबसे पहले अभ्यर्थी https://sbi.co.in/careers के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद latest announcement section के लिंक पर क्लिक करें।
— यहां आपको SBI PO prelims 2018 result का लिंक नजर आएगा। जिस पर क्लिक करें।
— नए लिंक में पूछी गई roll/registration number, date of birth and captcha code संबंधित जानकारी फिल करें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर सामने नजर आने लगेगा।
Published on:
11 Jul 2018 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
