रीवा

बीई की जैसे-तैसे जेइइ से फुल हुई सीट, नहीं आई हायर सेकंडरी की नौबत, सामान्य पाठ्यक्रमों में भी लगी प्रवेश की लंबी लाइन

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश का हाल...
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 2:54 PM IST
Admission JEE's merit in Govt Engineering College Rewa, BE seat full
Admission JEE's merit in Govt Engineering College Rewa, BE seat full

रीवा। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को बीई की सभी ब्रांचों की सीट भर गई। शासन स्तर से निर्धारित ओपेन प्रवेश की प्रक्रिया में छात्रों से कॉलेज प्रशासन ने सीधे आवेदन पत्र प्राप्त किया और जेइई की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया। कालेज प्रशासन के लिए राहत भरी बात यह रही कि सीट भरने के लिए उन छात्रों को नहीं कॉल करना पड़ा, जो जेइइ में शामिल ही नहीं हुए थे।

जेइइ की मेरिट के आधार पर हुआ प्रवेश
शासन स्तर से इंजीनियरिंग कॉलेज को यह निर्देश जारी किया गया है कि जैसे भी वह अपनी सीट फुल करें। इसके लिए चाहे हायर सेकंडरी के आधार पर ही क्यों न प्रवेश देना पड़े। गौरतलब है कि कॉलेज के बीई पाठ्यक्रम में निर्धारित नियमों के तहत जेइइ मेंस की मेरिट के आधार पर प्रवेश होता रहा है। सीट भरने के लिए जेइइ में शामिल नहीं होने वाले छात्रों को भी हायर सेकंडरी के आधार पर प्रवेश दिए जाने का निर्णय हुआ है लेकिन इसकी नौबत नहीं आई। जेइइ में शामिल छात्रों से ही मेंस की मेरिट के आधार पर सभी ब्रांचों की रिक्त सीट फुल हो गई।

चार ब्रांचों में खाली रही 78 सीट
कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक सिविल इंजीनियरिंग को छोडक़र बाकी की सभी ब्रांचों में सीट खाली रही। इलेक्ट्रिकल में 12, मैकेनिकल में 12, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 44 व कंप्यूटर साइंस में 10 सीट खाली रही है, जो आज सोमवार को भर गई।
---------------------

Engineering college Rewa, BE seat full" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/14/1426_3256083-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

कॉलेजों में बढ़ी सीट पर हुआ प्रवेश, कई निराश लौटे
कॉलेजों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में मंगलवार, 14 अगस्त को भी प्रवेश दिया गया। कॉलेजों में बढ़ाई गई सीट व आरक्षित वर्ग की बची सीट पर प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों प्रवेश दिया इसके बावजूद कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश सूची में नाम नहीं होने से निराश लौटना पड़ा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मद्देनजर सोमवार को सीएलसी राउंड के तहत आरक्षित वर्ग के छात्रों का इंतजार किया गया। कॉलेजों को विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक सोमवार को पूरे दिन आरक्षित वर्ग के छात्रों का प्रवेश के बावत इंतजार किया गया। जब छात्र नहीं आए तो दूसरे दिन मंगलवार को आरक्षित सीट पर सामान्य के छात्रों को प्रवेश दिया गया।

एनएसयूआइ ने प्राचार्य को ज्ञापित किया धन्यवाद
कॉलेजों में सीट बढ़ाने के लिए एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने प्राचार्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्यों से मुलाकात कर उनके द्वारा छात्रहित में लिए गए निर्णय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कॉलेजों में सीट की बढ़ोत्तरी एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के आंदोलन का ही नतीजा रहा है। प्राचार्यों को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में प्रदेश सचिव मंजुल त्रिपाठी, शुभम सिंह, उजैफा खान, नम्रता सिंह परिहार, अभिषेक तिवारी, शारदा सिंगोट, नीरज यादव, आयुष सिंह, अमित सिंह, रवि सेन सहित अन्य कार्यकर्ता व छात्र शामिल रहे।

Updated on:
14 Aug 2018, 2:54 PM IST
Published on: