रीवा

महाकुंभ भगदड़ के बाद एमपी बॉर्डर पर रोके गए श्रद्धालु, सीएम मोहन ने की संयम बनाने की अपील

Mahakumbh Stampede : मध्यप्रदेश से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को यूपी-एमपी बॉर्डर पर रीवा जिले के चाकघाट के पास रोका गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश वासियों से संयम बनाने की अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 1:40 PM IST
Mahakumbh Mela Stampede devotees were stoped at Rewa chakghat
Mahakumbh Mela Stampede devotees were stoped at Rewa chakghat

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ मेले में शाही स्नान से पहले मची भगदड़ ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे महाकुंभ मेले में भगदड़(Mahakumbh Stampede) की खबर से हर तरफ सनसनी फैल गई। इस घटना में दर्जनोँ लोग घायल हुए है। साथ ही 1 दर्जन से ज्यादा लोगों के मौत की खबर भी सामने आई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रयागराज में भीड़ को रोकने के लिए जिले से करीब 250 किमी दूर वाहनों का प्रवेश 2 दिन के लिए रोक दिया गया है। वहीं मध्यप्रदेश से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को यूपी-एमपी बॉर्डर पर रीवा जिले के चाकघाट(Rewa Chakghat Border Seal) के पास रोका गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश वासियों से संयम बनाने की अपील की है।

श्रद्धालुओं से सीएम मोहन की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनसे संयम बनाने की अपील की है। सीएम मोहन ने एक्स पर लिखा कि, 'आज मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग में देश-विदेश से पधारे करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले अंतर्गत मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण आज रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं।'

खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था

सीएम(CM Mohan Yadav) ने आगे लिखा कि, 'हमारे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो वहां सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर उपलब्ध कराया गया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें एवं संयम बनाए रखें।'

पुलिस-एंबुलेंस भी मौजूद

जानकारी के मुताबिक, चाकघाट(Rewa Chakghat Border Seal) पर श्रद्धालुओं के लिए कई सारी व्यवस्थाएं की गईं हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए दो डीएसपी और 50 जवान तैनात किए गए हैं। गाड़ियों की पार्किंग के लिए चोरहट, रायपुर, मनगवां समेत चार स्टेजिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा चाकघाट में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किए गए हैं। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए तीन एंबुलेंस भी खड़ी की गई है।

Updated on:
29 Jan 2025, 1:40 PM IST
Published on: