रीवा

पिता के रिटायरमेंट से दो दिन पहले कांग्रेस नेता बेटे की छिन गई सांसें, रीवा में चने के ठेले पर विवाद पड़ा भारी

Congress leader tragic death: चने के ठेले पर खड़ा हुआ मामूली सा विवाद इतना बड़ा बन गया जहां कांग्रेस आदिवासी युवा विंग के जिलाध्यक्ष को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
2 min read
Jul 29, 2026
congress leader tragic death amit kol father retirement crime news
Congress leader Amit Kol tragic death: तीन बदमाशों ने कांग्रेस नेता अमित कोल पर चाकू से किया हमला (फोटो सोर्स- Patrika)

Congress leadertragic death: मध्य प्रदेश में एक तरफ कांग्रेस दतिया विधानसभा सीट के उप चुनाव में प्रचार में लगी थी वहीं, दूसरी तरफ रीवा में जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदस्त कांग्रेस नेता की हत्या ने हड़कंप मचा दिया। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया। तीन लोगों ने मिलकर कांग्रेस नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए है। कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरअसल मंगलवार रात रीवा शहर में सरेराह बदमाशों ने आदिवासी कांग्रेस की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष अमित कोल (Congress Leader Amit Kol) की ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ पड़े अमित को लोगों की मदद से अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चने के ठेले पर हुआ विवाद, बदमाशों ने चाकू से मारकर किया लहूलुहान

जानकारी के अनुसार, शांति विहार कॉलोनी निवासी अमित कोल के पिता सुदर्शन (30) मंगलवार रात पड़रा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप केसामने बंद सांची पार्लर के पास खड़े थे। इस दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, चने के ठेले पर अनिल का युवकों से मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अमित पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। बेखौफ आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो युवक जख्मी पड़ा था। उसको संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के पेट में गंभीर चोट आई थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

टीआई विजय सिंह के अनुसार,पड़रा के समीप युवक पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है जिसमें उसकी मौत हो गई है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां काफी अंधेरा था। पुलिस को घटना स्थल में काफी खून पड़ा मिला है। पुलिस ने घटना स्थल से सबूत एकत्र किए हैं। पुलिस ने बुधवार को सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिससे उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पिता अनूपपुर में है थाना प्रभारी

बता दें कि, घटना के बाद बुधवार सुबह परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल के पिता अनूपपुर जिले में थाना प्रभारी के पद पर पदस्त है। पिता 30 जुलाई को रिटायर होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही बेटे की मौत से घर पर मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
29 Jul 2026 04:01 pm
Published on:
29 Jul 2026 04:01 pm