
Live-in Relationship Partner Death: झोपड़ी में फंदे पर लटकी मिली युवती की लाश, पिछे छोड़ गई मासूम (फोटो सोर्स- Chatgpt)
Live-in Relationship Partner Death: मध्य प्रदेश के गुना जिले में डेढ़ साल के रिश्ते के दर्दनाक अंत ने सभी को झकझोर कर रखा दिया। जिले कैंट थाना क्षेत्र के रिछेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। युवती अपने प्रेमी के साथ खेत में बनी झोपड़ी में रह रही थी। प्रेमी चौकीदारी और मजदूरी का काम करता है। उसके शव का सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बमोरी क्षेत्र के पटना गांव का रहने वाला राकेश सहरिया इन दिनों रिछेरा गांव में एक खेत पर काम करता है। वह खेत में ही झोपड़ी बनाकर पूजा नामक युवती के साथ रहता था और करीब तीन-चार माह की बेटी भी उसके थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे राकेश किसी कार्य से चला गया, घर पर उसकी प्रेमिका और बच्ची थी।
राकेश के अनुसार, रात करीब 8 बजे जब वह वापस झोपड़ी पर लौटा तो उसकी प्रेमिका को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल खेत मालिक और आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद महिला को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना देने के साथ उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की पहचान, उसके मायके तथा परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। नवविवाहिता की मौत के मामले में जांच शुरु हो गई है। सोमवार सुबह तहसीलदार भी अस्पताल पहुंची, वहीं डॉक्टरों के दल ने पीएम किया। इसकी रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी। मंगलवार को युवती का अंतिम संस्कार किया गया।
घटना के बाद अस्पताल में सामने आई जानकारी के मुताबिक राकेश और पूजा करीब डेढ़ साल से साथ रह रहे थे। राकेश ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले मजदूरी के लिए राजस्थान के बीकानेर गया था। इसी दौरान बीकानेर रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात पूजा से हुई थी। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और इसके बाद राकेश उसे अपने गांव ले आया। दोनों ने औपचारिक रूप से शादी नहीं की थी. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इसी दौरान उनकी एक बेटी भी हुई, जिसकी उम्र करीब तीन-चार माह बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि राकेश को पूजा के मायके और उसके माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसे यह भी नहीं पता कि पूजा मूल रूप से कहां की रहने वाली थी।
Updated on:
28 Jul 2026 04:21 pm
Published on:
28 Jul 2026 04:21 pm
