रीवा

रीवा में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह आंदोलन, नेता प्रतिपक्ष बोलें- वोट चोरी का होगा खुलासा

MP Congress: भ्रष्टाचार, अपराध और बढ़ते नशे के अवैध कारोबार के विरोध में कांग्रेस ने रीवा से बड़े आंदोलन की शुरुआत की है। इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पूरे प्रदेश में इन दिनों व्यवस्थाएं बेलगाम हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय है पर वह संभाल नहीं पा रहे हैं।

2 min read
Aug 12, 2025
Congress Nyaya Satyagraha movement in Rewa
Congress Nyaya Satyagraha movement in Rewa (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Congress: भ्रष्टाचार, अपराध और बढ़ते नशे के अवैध कारोबार के विरोध में कांग्रेस ने रीवा से बड़े आंदोलन की शुरुआत की है। इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पूरे प्रदेश में इन दिनों व्यवस्थाएं बेलगाम हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय है पर वह संभाल नहीं पा रहे हैं। लगातार महिलाओं, दलित-आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मामले में प्रदेश में घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा से विधायक हैं लेकिन यहां सबसे अधिक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भ्रष्टाचार है।

आंदोलन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता

(फोटो सोर्स :@umangsinghar)

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि, मेडिकल नशे में रीवा सबसे आगे है। वह अपना शहर भी नहीं संभाल पा रहे हैं। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि रीवा में लंबे समय से नशे का जो दाग लगा है उसे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला नहीं हटा पा रहे हैं। अफसरों के बारे में कहा कि वह नेताओं का मोहरा बनकर काम कर रहे हैं, सरकार यदि कार्रवाई नहीं करेगी तो उनके खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे। रीवा में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश के कई हिस्सों से दर्जन भर से अधिक संख्या में विधायक पहुंचे।

वोट चोरी का होगा खुलासा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से वोट चोरी का खुलासा किया है, उससे प्रदेश की पूरी कांग्रेस पार्टी भी सहमत है। मध्यप्रदेश में भी वोट चोरी के जरिए भाजपा ने सरकार बनाई है। इसके लिए जल्द ही भोपाल में संबंधित सीटों का भी खुलासा किया जाएगा। रीवा में जो न्याय सत्याग्रह आंदोलन है, वह वोट चोरी के खिलाफ भी आंदोलन है।

कमलेश्वर पटेल बोले, ओबीसी आरक्षण भाजपा सरकार रोक रही

कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग का सबसे अधिक नुकसान भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। ओबीसी वर्ग को मिलने वाले लाभ को रोकने का कार्य यह सरकार कर रही है। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की ओर से लड़ाई लड़ी जा रही है।

Updated on:
12 Aug 2025 02:49 pm
Published on:
12 Aug 2025 02:48 pm