रीवा

शासन स्तर के अधिकारियों की बड़ी चूक, पूरे दिन लोग रहे परेशान, जानिए क्या हुआ और कैसे बढ़ी परेशानी

अधिकारी जारी नहीं कर सके सीट आवंटन...

2 min read
Jun 24, 2018
Higher education not allot seat for college admission in graduation
Higher education not allot seat for college admission in graduation

रीवा। महाविद्यालयों में स्नातक प्रवेश को लेकर प्रथम चरण का सीट आवंटन शनिवार को निर्धारित तिथि पर जारी नहीं किया जा सका है। एक ओर जहां छात्र व उनके अभिभावक पूरे दिन बेसब्री से सीट आवंटन जारी होने का इंतजार करते रहे। वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग ने देर रात सीट आवंटन 25 जून को किए जाने की सूचना जारी कर दी।

24 जून को अवकाश रहने का हवाला
विभाग ने संशोधित समय-सारणी में 23 जून को सीट आवंटन करने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन सीट आवंटित नहीं की जा सकी। अधिकारियों के मुताबिक इसके पीछे 24 जून को रविवार का अवकाश होने का हवाला दिया गया है। गौरतलब है कि एक बार पहले भी विभाग के अधिकारी सीट आवंटन की तिथि बदल चुके हैं। सर्वप्रथम सीट आवंटन 14 जून को जारी किए जाने की तिथि घोषित की गई थी।

स्नातकोत्तर की सीट आवंटन जारी
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के बावत सीट आवंटन की सूची जारी कर दी गई है। सीट आवंटन के लिए 22 जून की तिथि निर्धारित रही है। छात्र 26 जून तक न केवल आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बल्कि 26 जून तक ही उन्हें फीस जमाकर सीट सुरक्षित करने का भी मौका दिया गया है।

बीएड के लिए लग रही लाइन
इधर बीएड सहित एनसीटीई के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन के लिए लंबी लाइन लग रही है। सत्यापन की तिथि नजदीक होना इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। दरअसल दस्तावेज सत्यापन के लिए अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। जारी निर्देशों के अनुरूप अवकाश के दिनों में भी दस्तावेजों का सत्यापन जारी रहेगा।

सत्यापन के लिए खोले गए कॉलेज
विभाग के शासन स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को भी छात्रों के दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेज खोले गए। भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सत्यापन कराया। गौरतलब है कि यहां रीवा में टीआरएस कॉलेज, जीडीसी व विधि महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।

Published on:
24 Jun 2018 01:42 pm