रीवा

Rewa Crime: 74 की उम्र में बुजुर्ग देख रहा था शादी के सपने, लड़की ने खाली कर दिया अकाउंट

Matrimonial Site Marriage Scam: मेट्रिमोनियल एप पर बुजुर्ग ने बनाई प्रोफाइल, फोन कर युवती ने फंसाया, इलाज के बहाने ठगे 12.11 लाख रुपए।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 10:21 PM IST
Rewa Matrimonial Site Marriage Scam
matrimonial site marriage scam elderly man 12 lakh fraud, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Rewa Matrimonial Site Marriage Scam: मध्यप्रदेश के रीवा में मेट्रिमोनियल एप पर अपनी प्रोफाइल बनाना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। एप पर एक युवती ने उनकी प्रोफाइल देखी और फिर शादी के बहाने युवती ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। युवती ने पहले तो बुजुर्ग से मोबाइल पर मीठी-मीठी बातें की और फिर चोट लगने की झूठी सूचना देकर इलाज के नाम पर धीरे-धीरे 12.11 लाख रुपये ले लिए। करीब सात माह तक रुपए ऐंठने का सिलसिला चलता रहा। बाद में लड़की का मोबाइल बंद हो गया।

शादी का सपना पड़ा महंगा

74 वर्षीय बुजुर्ग ने मेट्रिमोनियल एप पर नवंबर 2025 में अपनी प्रोफाइल बनाई थी। कुछ दिन बाद ही उनको एक लड़की ने फोन कर अपनी पहचान सरस्वती उपाध्याय निवासी उज्जैन के रूप में दी। उसने शादी करने की इच्छा जाहिर की। लड़की लगातार उनसे मोबाइल पर बात करती रही। कुछ दिन बाद ही एक व्यक्ति ने फोन कर उनको सरस्वती के गिरने और सिर में चोट लगने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर इलाज के लिए रुपए मांगे। पीड़ित ने दिसंबर माह से लेकर सितंबर 2026 तक इलाज के लिए अलग-अलग किस्तों में 12.11 लाख रुपए दे दिए।

पैसे मिलते ही लड़की ने बंद किए नंबर

12.11 लाख रुपये ऐंठने के बाद शातिर लड़की व उसके साथी ने फोन करना बंद कर दिए और सारे नंबर बंद कर लिए। फोन नंबर बंद होने पर बुजुर्ग को अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी हुई तो उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर में शिकायत दर्ज कराई। शून्य में मामला दर्ज होकर थाने पहुंचा है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन खातों की जानकारी मंगा रही है जिसमें उनसे रुपए जमा करवाए गए थे। थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि शून्य में एफआईआर थाने आई है जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Updated on:
26 Nov 2026, 10:21 PM IST
Published on: