रीवा

Mauganj: 8वीं तक पढ़ा, मुंबई जाकर ली ट्रेनिंग और बना ली ड्रग्स की फैक्ट्री; एक करोड़ की नशीली सामग्री बरामद

MD Drug Factory Busted In Mauganj : बिझौली गांव में पुलिस ने दबिश देकर एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी। मुंबई से ड्रग्स बनाने की ट्रेनिंग लेकर आया था चंदन सिंह। झांसा देकर किराए पर लिया मकान। प्रदेश में 5 साल में अरबों के मादक पदार्थ जब्त।
4 min read
Jul 07, 2026
MD Drug Factory Busted In Mauganj
MD Drug Factory Busted In Mauganj (8वीं पास युवक चला रहा एमडी ड्रग्स की फैक्टरी Photo Source- Patrika)

Mauganj News : प्रशासन की तमाम कार्रवाईयों के बावजूद मध्य प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला पिछले दिनो रीवा जिले से अलग हुए मऊगंज जिले के छोटे से गांव बिझौली से सामने आया है। यहां पुलिस ने एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। खास बात ये है कि, आठवीं पास सरगना 26 वर्षीय चंदन सिंह ने मुंबई से ड्रग्स तैयार करने की ट्रेनिंग ली थी। पुलिस ने रविवार रात फैक्टरी से एक करोड़ रुपए की एमडी ड्रग के साथ ही केमिकल और मशीनें जब्त की हैं।

मूलत: गुढ़ क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी चंदन ने पिछले मार्च से बिझौली गांव में किराए का कमरा लेकर यह फैक्ट्री शुरू की गई थी। पुलिस ने चंदन के अलावा तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इमें 40 वर्षीय अशोक गुप्ता निवासी लालगांव, 21 वर्षीय पीकचंद्र यादव, निवासी सोनवर्षा और एक नाबालिग भी पकड़ाया है। बताया जा रहा है कि, चंदन सिंह ने अन्य तीनों को मुनाफे का झांसा देकर पार्टनर बनाया था। कार्रवाई के लिए आइजी गौरव राजपूत के निर्देश पर एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने एक टीम गठित की थी।

चारों तरफ लगा दी हरी नेट

MD Drug Factory Busted In Mauganj (8वीं पास युवक चला रहा एमडी ड्रग्स की फैक्टरी Photo Source- Patrika)

चंदन ने मार्च में ये मकान यज्ञभान साहू से तीन हजार रुपए महीना किराए पर लिया था। बताया था कि, पाइपलाइन का काम चल रहा है। पाइप जोड़ने के लिए केमिकल तैयार किया जाएगा। आरोपियों ने मकान के चारों तरफ से हरी नेट लगा रखी थी ताकि, किसी को अंदर क्या चल रहा है, भनक तक न लग सके।

पार्टी में होती थी इस्तेमाल

MD Drug Factory Busted In Mauganj (8वीं पास युवक चला रहा एमडी ड्रग्स की फैक्टरी Photo Source- Patrika)

चंदन ने मुंबई में काम सीखने के बाद वहीं की एक ड्रग्स फैक्ट्री में काम किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद भाग निकला। करीब एक साल तक बेरोजगार रहा। बाद में मऊगंज में फैक्ट्री डाल ली। ड्रग्स को मुंबई में सप्लाई किया जाता था, जिसका इस्तेमाल रेव पार्टी में होता था। केमिकल समेत अन्य सामान कानपुर, मुंबई से मंगवाया जाता था। पुलिस अब सप्लायर्स की जानकारी जिटा रही है।

पुलिस ने अवैध फैक्ट्री से ये किया बरामद

MD Drug Factory Busted In Mauganj (8वीं पास युवक चला रहा एमडी ड्रग्स की फैक्टरी Photo Source- Patrika)

-करीब 360 ग्राम एमडी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए।
-ड्रग्स तैयार करने में उपयोग होने वाले रासायनिक पदार्थ और अन्य कच्चा माल।
-ओवन मशीन, जनरेटर, वैक्यूम पंप, हीटर, मोटर, मोटर कंट्रोलर, तापमान मापक यंत्र, कांच के फ्लास्क।
-चार पहिया वाहन

भोपाल में यहां बड़ी कार्रवाई

MD Drug Factory Busted In Mauganj (8वीं पास युवक चला रहा एमडी ड्रग्स की फैक्टरी Photo Source- Patrika)

-जनवरी 2019: अयोध्या नगर क्षेत्र में फैटरी से 25 करोड़ की लगभग 25 किलो ड्रग्स मिली।
-मार्च 2020: बैरागढ़ चीचली इलाके से 38 किलो एमडी पकड़ी। कीमत करीब 40 करोड़।
-जुलाई 2021: कोलार रोड स्थित फार्म हाउस से 45 किलो ड्रग्स और मशीनरी जब्त। कीमत लगभग 50 करोड़।
-सितंबर 2022: ईंटखेड़ी इलाके से 62 किलो ड्रग्स, कच्चा माल जब्त। कीमत करीब 65 करोड़।
-फरवरी 2023: नर्मदापुरम रोड स्थित फैक्ट्री से 30 किलो एमडी बरामद। कीमत करीब 35 करोड़।
-नवंबर 2024: अयोध्या बायपास क्षेत्र से पुलिस ने 48 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की। कीमत लगभग 55 करोड़ रुपए आंकी गई।
-16 अगस्त 2025: डीआरआई ने जगदीशपुर में मेफेड्रोन फैक्ट्री का खुलासा किया। 61.20 किलो मेफेड्रोन जब्त। बाजार में कीमत 92 करोड़ रुपए आंकी गई।

प्रदेश में भी ये प्रमुख मामले सामने आए

-राजगढ़ : छोटे से गांव गोघटपुर (थाना माचलपुर) में फैक्ट्री पकड़ी। 21 करोड़ की एमडी, 5 करोड़ की सामग्री बरामद।
-इंदौर : महू तहसील के गांव थवलाय में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने घर में चल रही लैब का खुलासा किया। 43 करोड़ की एमडी जब्त की।
-नीमच : 16 जनवरी को पुलिस ने मनासा क्षेत्र के धायमाखेड़ी में एमडी की फैक्ट्री पकड़ी। 150 किलो एमडी के अभिलेख एवं केमिकल जब्त की।
-मंदसौर : 8 फरवरी को पुलिस ने गरोठ क्षेत्र के सुरजना में खेत पर बने मकान पर एमडी की फैक्ट्री पकड़ी। 12.50 किलो एमडी जब्त की।
-रतलाम : 16 जनवरी को चिकलाना गांव में फैक्ट्री पकड़ी। 10.900 किलो एमडी, केमिकल जब्त किया।

Updated on:
07 Jul 2026 08:56 am
Published on:
07 Jul 2026 08:39 am