रीवा

Rewa Crime: बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग, होश में आते ही लिया आरोपी का नाम

Minor Assault Case: दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने की कोशिश, नाबालिग के नाम बताने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 10:24 PM IST
Rewa Minor Assault Case
minor assault attempted murder accused arrested, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Rewa Minor Assault Case: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म और उसे जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पुलिस को बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जब नाबालिग को होश आया तो उसने अपने साथ हुई पूरी घटना पुलिस को बताई और आरोपी का नाम भी बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेहोशी की हालत में मिली थी नाबालिग

घटना डभौरा थाना क्षेत्र की है, जहां 20 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बेहोशी की हालत में है। पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को उपचार के लिए जवा थाना क्षेत्र पहुंचाया, जहां से बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग को होश आया तो पुलिस ने उससे बात की। इस दौरान नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और उसे जान से मारने की कोशिश की गई है।

नाबालिग ने बताया आरोपी का नाम

होश में आने के बाद पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि टिकरी गांव के रहने वाले विनय सिंह बघेल नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और जान से मारने की कोशिश भी की। जब वो बेहोश हो गई तो आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत को गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर आरोपी विनय सिंह बघेल की तलाश शुरू की। 22 नवंबर को पुलिस ने आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। नाबालिग के साथ हुई इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है और वो महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं।

Updated on:
22 Nov 2026, 10:24 PM IST
Published on: