रीवा

समस्याओं से परेशान शासकीय स्कूलों के शिक्षक, शिक्षा अधिकारी बने तमाशबीन

सारे निर्देश हुए बेअसर...
2 min read
Aug 21, 2018
MP Govt school teacher disturbed in Rewa, DEO Officer Silent
MP Govt school teacher disturbed in Rewa, DEO Officer Silent

रीवा। तमाम समस्याओं से जूझ रहे अध्यापकों ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर राहत की गुहार लगाई। आजाद अध्यापक संघ के पदाधिकारियों के निर्देशन में डीइओ कार्यालय पहुंचे अध्यापकों ने वेतन जारी होने में हर महीने होने वाली लेटलतीफी की समस्या सहित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शिक्षा अधिकारी को सौंपा।

शिक्षकों के लंबित भुगतान नहीं हो रहे हैं
शिक्षा अधिकारी से अध्यापकों ने मांग किया कि छठवें वेतनमान के एरियर राशि का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। साथ ही अध्यापकों ने डीइओ को अवगत कराया कि जिले भर के संकुलों में अभी तक दो वर्ष पूर्व की डीए राशि का भुगतान भी नहीं हो सका है। वेतन में होने वाली लेटलतीफी का जिक्र करते हुए अध्यापकों ने कहा कि शिक्षा अधिकारियों की ओर से कई बार संकुल प्राचार्यों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

मिला आश्वासन, जल्द ही पूरी होगी मांग
इसके बावजूद हर महीने अध्यापकों का वेतन देर से जारी किया जाता है। इसके अलावा अध्यापकों ने ज्ञापन में शामिल अन्य कई दूसरी समस्याओं का भी जिक्र किया। शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को आश्वस्त कि वह यथासंभव जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में चक्रपाणि सिंह, दीपू तिवारी, केके शुक्ला, रमेश प्रताप सिंह, लोली तिवारी, संजय सिंह, रुपेश्वर पाण्डेय, संजीव दुबे, प्रमोद गौतम व रजनीश चतुर्वेदी सहित अन्य अध्यापक शामिल रहे।

--------------

Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

त्योंहार सिर पर शिक्षकों को नसीब नहीं हुआ वेतन
ईदुल अजहा व राखी का त्यौहार सिर पर है लेकिन अभी शिक्षक सहित अन्य स्कूल स्टॉफ को अगस्त का वेतन नसीब नहीं हुआ है। जबकि महीने के 20 दिन बीत चुके हैं। वेतन नहीं मिलने की स्थिति में आर्थिकतंगी झेल रहे शिक्षकों व कर्मचारियों ने सोमवार को मप्र. शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, वेतन की भुगतान
शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आबाद खान के मुताबिक शिक्षकों को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान कराने की मांग की। शिक्षकों के साथ ज्ञापन सौंपने वालों में कई दूसरे विभागों के कर्मचारी भी शामिल रहे। शिक्षकों व कर्मचारियों का कहना है कि शिक्षा विभाग के कोषालय के अधिकारियों के बीच सही सामंजस्य नहीं होने के चलते वेतन नसीब नहीं हो रहा है। इस सप्ताह ईदुल अजहा व राखी का त्योंहार होने के चलते वेतनभोगी मुश्किल में हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में आबाद खान के अलावा संतोष शुक्ला, गिरधर दुबे, जटाशंकर, उमेश दुबे, जेपी कोल, महेंद्र सिंह, किरण तिवारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

Published on:
21 Aug 2018 01:32 pm