Administrative Reshuffle: मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। 2019 बैच के IAS अधिकारी अक्षत जैन को नगर निगम आयुक्त किया गया नियुक्त।
mp news: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव (Administrative Reshuffle) देखने को मिला है। यहां शुक्रवार को नए नगर निगम आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। आयुक्त की कमान 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षत जैन (IAS Akshat Jain) को दी गई है। अक्षत जैन इससे पहले जिला पंचायत बैतूल में सीईओ के तौर पर पदस्थ रहे हैं। बात दें कि, इससे पहले नगर निगम आयुक्त 2017 बैच के IAS अधिकारी संजय सोनवणे थे। सोनवणे को 9 अप्रैल को हुए प्रशासनिक फेरबदल में बैतूल जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया था। सोनवणे के जाने के बाद निगम आयुक्त का पद खाली था।
एमपी में 9 अप्रैल को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ था। इसके अंतर्गत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था। लंबे इंतजार के बाद मोहन यादव सरकार ने 26 आइएएस का तबादला किया था। भोपाल, रीवा, नर्मदापुरम, बैतूल समेत 14 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। आइएएस प्रतिभा पाल, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, प्रियंक मिश्रा, सोमेश मिश्रा, नेहा मीना और अर्पित वर्मा को मौजूदा जिलों से हटाकर दूसरे जिलों में कलेक्टर बनाया गया था। इसी फेरबदल में रीवा नगर निगम आयुक्त IAS अधिकारी संजय सोनवणे बैतूल कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था।
अक्षत जैन 24 जुलाई 2023 से अब तक बेतूल जिले में जिला पंचायत विभाग के मुख्य सीईओ के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था और दूसरा रैंक हासिल किया था। अक्षत के माता-पिता भी सिविल सिविल सर्वेंट हैं। अक्षत के पिता डीसी जैन नई दिल्ली स्थित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में जॉइंट डायरेक्टर हैं। वहीं मां सिम्मी जैन जयपुर स्थित नेशनल अकेडमी ऑफ कस्टम्स, इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड नार्कोटिक्स (NACIN) में एडीजी यानी आईआरएस अफसर हैं।
अक्षत ने जयपुर स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी। वो पढ़ने में हमेशा से अच्छे थे। उसके बाद उन्होंने IIT गुवाहाटी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन खत्म होने के एक महीने बाद साल 2017 में उन्होंने यूपीएससी का पहला अटेंप्ट दिया। अपने पहले अटेम्प्ट में वह मात्र 2 नंबर से रह गए थे।
अब अक्षत जैन को नए आयुक्त को नियुक्त किए जाने के बाद नगर व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। । अक्षत के पास जिला पंचायत में काम करने का अनुभव है जिससे उन्हें जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी। (mp news)