रीवा

प्रयागराज से पति गिरफ्तार, भजन-कीर्तन में जाने से नाराज होकर पत्नी को मारकर दफनाया था..

mp news: पत्नी की हत्या कर शव दफनाने के बाद आरोपी पति बेटी को लेकर फरार हो गया था, पुलिस ने आरोपी पति को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है...।

2 min read
Jul 13, 2025
demo pic file

mp news: मध्यप्रदेश की रीवा पुलिस ने आखिरकार 8 महीने बाद पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति को पुलिस ने यूपी के प्रयागराज से पकड़ा है। आरोपी अपनी बेटी को भी साथ ले गया था जिसकी उसने फरारी के दौरान ही दिल्ली में तीसरी शादी कराने की बात पुलिस को बताई है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या की जो वजह बताई है वो हैरान कर देने वाली है।

ये भी पढ़ें

एमपी का बड़ा बांध ओवरफ्लो हुआ, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट…

8 महीने बाद प्रयागराज से पकड़ाया पति

पुलिस के मुताबिक त्योंथर में रहने वाली मारवती माझी की 10 अक्टूबर 2024 को उसके पति देवमुनि माझी ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया था और अपनी बेटी को लेकर फरार हो गया था। बेटे को संदेह हुआ तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जेसीबी मशीन से खुदाई कर शव बरामद किया था। मारवती माझी का शव मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी पति देवमुनि की तलाश कर रही थी और उस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। अब 8 महीने बाद आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।

भजन-कीर्तन में जाती थी पत्नी इसलिए मार डाला…

पूछताछ में आरोपी पति देवमुनि ने बताया कि वह पत्नी के भजन-कीर्तन में जाने का विरोध करता था और इसी शक के चलते उसकी हत्या की थी। आरोपी ने पुलिस को ये भी बताया है कि फरारी के दौरान उसने बेटी की दिल्ली में तीसरी शादी करवा दी। पूर्व में उसकी दो शादियां हो चुकी थीं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने वास्तव में बेटी की शादी की है या उसे कहीं बेच दिया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस शहर में फिर चला बुलडोजर, 18 मकान गिराए..

Published on:
13 Jul 2025 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर