छतरपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार सुबह छतरपुर-टीकमगढ़ मार्ग पर पचेर घाट में एक मालवाहक पिकअप बह गई, जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार दो अन्य युवक बहते पानी में संघर्ष कर पेड़ पर चढ़कर किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। हादसा उस जगह हुआ जहां पुलिया पहले ही तेज बहाव में बह चुकी थी, लेकिन मौके पर न कोई बैरिकेडिंग थी और न ही चेतावनी संकेत। इसके अलावा, देवगांव-देवरा मार्ग पर बन्ने नदी के उफान से पुल के दोनों ओर की सड़कें बह गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दर्जनों वाहन फंसे रहे और ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग ढूंढने पड़े।