रीवा

एमपी में भरभराकर मरीजों पर गिरी अस्पताल की फाल सीलिंग, मची चीख पुकार…

mp news: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों पर सीलिंग गिरने से चार मरीज जख्मी, घटना से मची अफरा-तफरी, दूसरे वार्ड में शिफ्ट किए गए मरीज...।
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
rewa
false ceiling of super specialty hospital collapsed on patients (source-patrika)

mp news: मध्यप्रदेश के रीवा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के तीसरे फ्लोर के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिरने से हड़कंप मच गया। जिस वक्त घटना हुई तब वार्ड में मरीज भर्ती थे और उनके परिजन भी मौजूद थे। बताया गया कि यह अस्पताल अभी 4 साल पहले ही 150 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। घटना से पूरे वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीलिंग गिरने से कुछ मरीजों को चोटें आई हैं।

न्यूरोलाजी विभाग में हादसा

अस्पताल के न्यूरोलाजी विभाग में बुधवार की तड़के सुबह यह हादसा हुआ है। मंगलवार की रात मरीज वार्ड में आराम कर रहे थे। तड़के करीब पौने चार बजे के आसपास अचानक छत की फाल सीलिंग के टूटने की आवाज आई। उस समय कुछ मरीज जग रहे थे। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही पूरी फाल सीलिंग भरभराकर मरीजों के ऊपर गिर गई। सीलिंग गिरते ही वार्ड में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड में भर्ती मरीजों केा तत्काल परिजन बिस्तर से उठाकर सुरक्षित स्थान तरफ ले आए। इनमें कुछ मरीजों की हालत खराब थी जिनको तत्काल दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वार्ड में मरीज और अटेंडर मिलाकर करीब पचास की संख्या में लोग थे।

चार मरीजों को आई चोटें

फाल सीलिंग गिरने से चार मरीजों को चोटे आई है जिनका वार्ड में ही प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना से वार्ड में भर्ती मरीज और अटेंडर दहशत में रहे। इस घटना से वार्ड में रहे चिकित्सकीय उपकरणों को भी नुकसान हुआ है जो फाल सीलिंग गिरने की वजह से खराब हो गए हैं।

Published on:
13 Aug 2025 07:15 pm