रीवा

एमपी में बेटे को बचाने के दौरान ट्रक की चपेट में आई मां, मौत

MP News: बच्चे को बचाने की कोशिश में हाईवा के पहियों के नीचे आई मां, बच्चा बचा मां की मौत, गुस्साए परिजनों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन।

2 min read
May 15, 2026
mother dies saving child road accident

MP News: कहते हैं कि बच्चों पर कोई संकट आए तो मां उस संकट के सामने आकर खड़ी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से सामने आया है, जहां एक मां अपने बच्चे को सांसें देकर इस दुनिया को अलविदा कह गई। घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के जमुहरा गांव की है। महिला का घर सड़क किनारे है और खेलते उसका बच्चा सड़क पर आ गया था। बच्चे की ओर हाईवा को आता देख महिला बच्चे को बचाने दौड़ी, महिला ने बच्चे को तो बचा लिया लेकिन खुद हाईवा के पहियों के नीचे आ गई।

ये भी पढ़ें

एमपी में घर में फैली जहरीली गैस ! बच्चों की मौत, मां का इलाज जारी

मां ने खुद की जान देकर बच्चे को बचाया

मऊगंज थाने के जमुहरा गांव निवासी आरती कोल पति सुशील कोल का घर सड़क के किनारे है। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे महिला का चार वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और महिला समीप ही काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक बच्चा सड़क तरफ दौड़ लगा दिया। दूसरी तरफ से गिट्टी लोड हाइवा वाहन आ रहा था। बच्चे की ओर हाईवा को आते देख आरती बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ी। आरती ने अपने बेटे को तो बचा लिया लेकिन खुद इस प्रयास में ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के भारी भरकम पहिए उसे कुचलते हुए निकल गए। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

गुस्साए परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

घटना से परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजन व ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण कुछ ही देर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई सहित अन्य मांगों पर अड़े रहे और काफी समझाईश के बाद पुलिस उन्हें समझा पाई। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए। क्षतविक्षत अवस्था में पड़े महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरु की। थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में थाने के सामने बैठी पंचायत, ‘झगड़े’ में मांगे 20 लाख
Published on:
15 May 2026 10:17 pm
Also Read
View All