रीवा

एमपी के इस जिले में चुने गए बेस्ट सिंगर व डांसर, जानिए किसको मिला बेस्ट का अवार्ड

बेस्ट बनने दी जबरदस्त प्रस्तुति...
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 1:24 PM IST
Organizing Surtaal Mahotsav in Rewa, participants from many state
Organizing Surtaal Mahotsav in Rewa, participants from many state

रीवा। कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के विशाल मंच पर उदीयमान प्रतिभाओं ने सुरताल महोत्सव के पहले दिन जहां देर रात तक नृत्य में अपनी बेजोड़ प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरे दिन सुबह से ही सुरों की गूंज सुनाई देने लगी। तीन दिवसीय सुरताल महोत्सव के दूसरे दिन बेस्ट सिंगर अवार्ड के लिए प्रदेश के कई जिलों में प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में किसी ने भूले-बिसरे गीतों के माध्यम से अपनी सिंगिंग का प्रदर्शन किया तो किसी ने नए नग्मों के माध्यम से निर्णायकों के दिल में अपनी जगह बनाने का प्रयास किया।

अवार्ड के सेमीफाइनल में 60 से अधिक प्रतिभागी शामिल
जूनियर और सीनियर ग्रुप में आयोजित बेस्ट सिंगर अवार्ड के सेमीफाइनल राउण्ड में 60 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए। मुकेश एण्ड मुकेश आर्केष्ट्रा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सुरताल महोत्सव का यह २७वां वर्ष है। बेस्ट सिंगर अवार्ड के प्रतिभागियों को शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, अस्पताल अधीक्षक डा. सीबी शुक्ला, केके गुप्ता, रंजन गुप्ता, अनुपम तिवारी, डीपी सिंह, विनोद तिवारी, जीपी त्रिपाठी, डीसी दुबे, पार्षद सतीश सिंह, प्रकाश सोनी, देवेन्द्र दुबे आदि ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. नीलिमा भारद्वाज और आशीष पाण्डेय पंचू ने किया। बेस्ट सिंगर अवार्ड के प्रतिभागियों में सौम्या, अंजली मिश्रा, छतरपुर के ऋषि मस्ताना, महिमा पाण्डेय, तुलसी त्रिपाठी, श्रेयांश दुबे, यशस्वी, शिवम मिश्रा, प्रतीक आदि की प्रस्तुतियों ने मुकाबले को रोचक बना दिया।

बेस्ट डांसर अवार्ड के ये हैं विनर
सुरताल महोत्सव के अंतर्गत पहले दिन आयोजित बेस्ट डांसर अवार्ड के विजेता और उपविजेता के नाम प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद घोषित कर दिए गए। किड्स गु्रप में सोनाक्षी पाठक एवं शिखा सिंह, जूनियर फीमेल में एंजल गुप्ता और प्राप्ती दुबे, जूनियर मेल में सौरभ एवं सहर्ष दुबे, सीनियर फीमेल में स्मृति पाण्डेय एवं इशिका सिंह के नाम शामिल हैं। जबकि युगल नृत्य में अर्पिता और विनीत की जोड़ी विजेता बनी। बादल और जानवी की जोड़ी द्वितीय स्थान अर्जित किया। गु्रप डांस में डायनामिक डांस ग्रुप एवं स्टार डांस पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। बेस्ट डांसर अवार्ड के फाइनल राउण्ड का संचालन राजीव वर्मा एवं निधि श्रीवास्तव ने किया।

Published on: