रीवा

सांसद व विधायक बोले, घर-घर पहुंचाएंगे पत्रिका हरित प्रदेश अभियान का संदेश

खुद किया पौधरोपण...

2 min read
Jul 16, 2018
Patrika Harit Pradesh campaign: MP and MLA planted tree in Rewa

रीवा। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत रविवार को नेहरू नगर स्थित पार्क में पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मऊगंज विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने पौधे का रोपण कर ‘पत्रिका’ के अभियान की सराहना की।

बोले, पौधरोपण से संभव है पर्यावरण संरक्षण
पौधरोपण से पहले उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अभियान घर-घर तक पहुंचना चाहिए। इसमें सभी को योगदान करना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा अब केवल पौधरोपण से संभव है। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रिका समूह ने सामाजिक मुद्दों पर कार्य कर एक नया आयाम स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें

एमपी के इस जिले में किसानों को मिली बड़ी राहत, निराश मन में लौटी खुशी

पौधरोपण में उपस्थित रहे कई जनप्रतिनिधि
वार्ड 13 की पार्षद नम्रता सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजेसवी कपिध्वज सिंह ने की। मौके पर पूर्व सांसद देवराज सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी स्व. दिनेश सिंह की पत्नी शकुंतला सिंह और ममता नरेंद्र सिंह विशेषतौर पर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीएन शर्मा ने पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अभियान और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी’
पूर्व सांसद देवराज सिंह ने कहा कि जितनी चिंता देश, शहर व समाज के विकास के लिए होनी चाहिए। उससे अधिक चिंता पर्यावरण संरक्षण के लिए होनी चाहिए। कहा कि पत्रिका की ओर से शुरू किए गए अभियान की जितनी सराहना की जाए कम है। इस अभियान से लोग पौधरोपण के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों से अपील किया कि वह अभियान के हिस्सा बने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

अधिक से अधिक पौधरोपण समय की मांग
समाजसेवी कपिध्वज सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। अधिक से अधिक पौधरोपण समय की मांग है। यह बात सभी जानते हैं। लेकिन इसके बावजूद इस ओर कम लोगों को ही ध्यान जाता है। पत्रिका समूह ने लोगों के बीच जाकर पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया है। यह एक सराहनीय कदम है। नि:स्संदेह लोगों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और पौधरोपण की ललक जगेगी।

हर कोई ले पौधरोपण करने का संकल्प
पार्षद नम्रता सिंह ने कहा कि पौधरोपण का कार्य दिखावे या फिर औपचारिकता करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। हर किसी को पौधा लगाकर उसे तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए। जब तक लोग यह संकल्प नहीं लेंगे उद्देश्य अधूरा रहेगा।

महिलाओं को भी आगे आना चाहिए
समाजसेवी स्व. दिनेश सिंह की पत्नी शकुंतला सिंह ने कहा कि पौधरोपण जैसे नेक कार्य के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। जब महिलाएं आगे आएंगी, तभी हर घर में एक पौध लगेगा, क्योंकि महिला जागरूक होगी तो पूरा घर जागरूक होगा।

पौधरोपण करें और बच्चों की तरह पाले
समाजसेवी ममता नरेंद्र सिंह ने कहा कि केवल पौधों का रोपण करना पर्याप्त नहीं है। पौधरोपण कर उनकी खुद के बच्चों की तरह सेवा कर उन्हें बढ़ा करने का संकल्प भी लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का सपना तभी पूरा होगा।

पौधरोपण अभियान में यह भी हुए शामिल
पार्षद वार्ड 11 के सज्जन पटेल, वार्ड 12 के विनोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजेश सिंह, पंकज सिंह, अधिवक्ता केपी सिंह, आरटीआइ कार्यकर्ता संजय सिंह, डॉ. जीपी पटेल, केबी श्रीवास्तव, राघवेंद्र बुंदेला, वीपीएस सक्सेना, श्यामलाल दुबे, आरके जोशी, डीवी सिंह, वीके चली, दुर्गा शंकर पाण्डेय, पीएन श्रीवास्तव, रामलखन चतुर्वेदी, अविनाश पाण्डेय, रामायण मिश्रा, सूर्यमणि त्रिपाठी, कौशल सिंह, आरसी चौपड़ा, केसी श्रीवास्तव, सुखदेव शुक्ला, गोपाल शरण सिंह, काशी सिंह, गजराज सिंह, संतोष सिंह, देवेंद्र मिश्रा, जेपी शुक्ला, जगदीश मिश्रा, डीएन सिंह, अशोक सिंह, आरबी त्रिपाठी, पुष्पराज कर्चुलि, उमाशंकर सिंह, सनत तिवारी, गुड्डू पटेल, राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा, अजय, बीएन सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने शिक्षा विभाग ने बनाई रणनीति, अब छात्रों को मिलेगी विशेष सुविधा
Published on:
16 Jul 2018 12:18 pm
Also Read
View All