24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस जिले में किसानों को मिली बड़ी राहत, निराश मन में लौटी खुशी

राहत नहीं मिलती तो हो जाते बर्बाद...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:23 PM IST

Sowing start in Rewa after rain, relief of farmers dried crop

Sowing start in Rewa after rain, relief of farmers dried crop

रीवा। धीरे-धीरे ही सही पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों को जवां कर दिया है। एक ओर जहां पूर्व में बोयी गई सूखती फसलों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर बोवनी के लिए खेतों में भी पर्याप्त नमी हो गई है। जिससे किसान बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं।

अब शुरू हो जाएगी फसलों की बोवनी
कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन में मौसम साफ रहा तो किसान मूंग व उड़द के साथ सोयाबीन की बोवनी शुरू कर देंगे। हालांकि सोयाबीन की बोवनी का समय निकल चुका है। इसके बावजूद किसान बोवनी के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बारिश की लेटलतीफी के चलते एक ओर जहां जैसे-तैसे बोयी गई फसल सूखने लगी थी। वहीं दूसरी ओर से खेत तैयार नहीं होने से किसान फसल की बोवनी नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब बोवनी की उम्मीद बनी है।

रोपा लगाने अभी और चाहिए बारिश
वैसे तो खेत में पर्याप्त नहीं होने के बाद किसान बोरिंग जैसे अन्य दूसरे निजी संसाधनों के जरिए रोपा लगाने के लिए खेत में पानी भरने लगे हैं। लेकिन उन किसानों को रोपा लगाने के लिए अभी और बारिश का इंतजार है। क्योंकि इतनी बारिश में रोपा लगा पाना संभव नहीं है। क्योंकि धान का रोपा लगाए गए खेत में जल भराव होना चाहिए।

योजना के मॉडल खेत भी थे हासिए पर
मौसम की बेरुखी के चलते कृषि विभाग व कृषि अभियांत्रिकी की ओर से योजना के तहत लगाए गए मॉडल खेत भी हासिए पर थे। क्योंकि अधिकारियों की ओर से बोवनी तो कर दी गई थी लेकिन मौसम का तापमान अधिक होने से बीजों का अंकुरण खतरें में पड़ गया था। लेकिन कृषि अभियात्रिकी के अधिकारी नरेंद्र द्विवेदी के मुताबिक बारिश से की गई बोवनी को राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। जिससे किसान बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं।