रीवा

पढ़ाई के वक्त स्कूल-कॉलेजों में शासन स्तर से फैलाई गई ऐसी अव्यवस्था कि शिक्षा का हो रहा बेड़ागर्क

प्राध्यापक हो रहे परेशान....
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 2:03 AM IST
Government is making better arrangements in the university
Government is making better arrangements in the university

रीवा। स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई शुरू हो पाती कि इससे पहले शासन स्तर से स्थानांतरण का दौर शुरू हो गया। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी या नहीं, बिना इस पर ध्यान दिए उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा दोनों विभागों में शैक्षणिक सहित अन्य दूसरे स्टॉफ का स्थानांतरण शुरू कर दिया गया है।

स्थानांतरण होने के बाद से परेशान हैं प्राध्यापक
स्थानांतरण की इस प्रक्रिया में छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसकी मूल वजह स्थानांतरण आदेश में प्रभावित प्राध्यापक व शिक्षक या तो स्थानांतरण स्थगित कराने या फिर नए संस्थान में कार्यभार ग्रहण करने को लेकर कक्षाओं से तौबा किए हुए हैं। इस स्थिति में खामियाजा छात्रों को पढ़ाई का नुकसान उठा कर भुगतना पड़ रहा है। वैसे तो शासन स्तर से स्थानांतरण के बाद अतिरिक्त संचालक को तत्काल कार्यमुक्त कराने और नए कॉलेज में ज्वाइन कराने का निर्देश दिया गया है, लेकिन प्राध्यापकों की अरुचि के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।

प्राध्यापकों की कमी के चलते अव्यवस्था का आलम
स्थानांतरण की प्रक्रिया से कॉलेज ज्यादा प्रभावित हुए हैं। स्थिति नीम चढ़ा करेला जैसी बन गई है। एक तो पहले से ही कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी है। दूसरी ओर से बीच सत्र स्थानांतरण शुरू होने से बचे प्राध्यापक भी शैक्षणिक कार्य से विरत हो गए हैं। नतीजा या तो कक्षाएं ठप हो गई हैं या फिर अतिथि विद्वानों के भरोसे जैसे-तैसे पढ़ाई की खानापूर्ति की जा रही है।

स्थानांतरण से पढ़ाई प्रभावित होने के प्रमुख कारण
- स्थानांतरण से प्रभावित प्राध्यापक आदेश निरस्त कराने शासन स्तर के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
- स्थानांतरण होने की स्थिति में प्राध्यापक कार्यभार ग्रहण करने के बाद शिफ्ट होने के लिए अवकाश पर चले गए हैं।
- कॉलेज में पूर्व से पदस्थ प्राध्यापक के कार्यमुक्त नहीं होने से नए प्राध्यापक की ज्वाइनिंग अधर में लटक गई है।
- प्राध्यापकों के स्थानांतरण में देरी से नए महाविद्यालयों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित चल रही है।

अभी हाल में हुए संभाग के महाविद्यालयों में स्थानांतरण
- डॉ. आरएन तिवारी सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र शासकीय टीआरएस महाविद्यालय रीवा से शासकीय नवीन महाविद्यालय नष्टिगवां रीवा
- दीपा कुमावत सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी शासकीय पीजी महाविद्यालय नीमच से शासकीय महाविद्यालय कुसमी रीवा
- हरिलाल वर्मा प्रयोगशाला परिचारक, शासकीय महाविद्यालय मऊगंज से शासकीय संजय गांधी महाविद्यालय सीधी
- राम मिश्र प्रयोगशाला तकनीशियन, शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर से शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा
- डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा प्राध्यापक रसायनशास्त्र, शासकीय पीजी महाविद्यालय सतना से शासकीय नवीन महाविद्यालय अमदरा सतना
- डॉ. नंद किशाने भगत सह प्राध्यापक शासकीय पीजी महाविद्यालय सतना से शासकीय नवीन महाविद्यालय बदेरा सतना
- डॉ. बीडी आनंद सह प्राध्यापक प्राणिशास्त्र, शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन सतना से शासकीय नवीन महाविद्यालय रामनगर सतना,
- डॉ. प्रभाकर सिंह प्राध्यापक इतिहास, शासकीय पीजी महाविद्यालय सतना से शासकीय नवीन महाविद्यालय ताला सतना
- डॉ. चित्रा आम्रवंशी, संजय गांधी स्मृति शासकीय पीजी महाविद्यालय सीधी से शासकीय सरोजनी नायडू कन्या पीजी महाविद्यालय भोपाल
- डॉ. आशा गुप्ता प्राध्यापक अर्थशास्त्र, शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी से शासकीय चंद्रशेखर महाविद्यालय सीहोर
- डॉ. राकेश कुमार झा, सह प्राध्यापक अर्थशास्त्र, शासकीय महाविद्यालय बैढऩ सिंगरौली से शासकीय नवीन महाविद्यालय बरगवां सिंगरौली
- डॉ. एपी गुप्ता, प्राध्यापक प्राणिशास्त्र, शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी से शासकीय नवीन महाविद्यालय मांडा सिंगरौली

Published on: