
State level hockey match organize in Rewa APSU, eight division join
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को राज्य स्तरीय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है। आठ अक्टूबर से शुरू हो जा रहे तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सात संभागों की टीम शामिल होगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को इस आशय की जानकारी दी गई है।
विश्वविद्यालय में आठ से लेकर १० अक्टूबर तक आयोजित होगी प्रतियोगिता
विश्वविद्यालय को मिली जानकारी के मुताबिक, आठ अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में रीवा के अलावा जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, भोपाल व इंदौर संभाग की टीम शामिल होगी। सभी संभागों की टीम सात अक्टूबर तक यहां पहुंच जाएंगी। विश्वविद्यालय की ओर से यहां उनके ठहरने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में किस संभाग की टीम का किससे होगा मुकाबला, तय
प्रतियोगिता के पहले दिन जबलपुर व ग्वालियर, सागर व रीवा और उज्जैन व भोपाल संभाग के टीमों के बीच मुकाबला होगा। दूसरे दिन जबलपुर व ग्वालियर के बीच और सागर व रीवा टीम के बीच हुई प्रतियोगिता के विजेता टीमों के बीच मुकाबला होगा। उज्जैन व भोपाल संभाग के बीच हुए मुकाबले में विजेता टीम को इंदौर संभाग के टीम के साथ खेलने को मौका मिलेगा। अंतिम रूप से दो विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के जिम्मे तैयारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता कराने व तैयारी की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा विभाग को दी है। विभाग के संचालक ने डॉ. संजीव कुमार मिश्रा व डॉ. रामजी मिश्रा को तैयारी के बावत लगाया है। संचालक प्रो. महेश श्रीवास्तव ने इस आशय की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को दी है। हॉकी प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
पूर्व कबड्डी मैच की मिल चुकी है विश्वविद्यालय को मेजबानी
पिछले वर्ष एपीएस विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिल चुकी है। जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफलता पूर्वक आयोजित कराया। विश्वविद्यालय के आयोजन की इसी सफलता को देखते हुए राज्य स्तरीय हॉकी मैच की मेजबानी करने का मौका दिया गया है।
Published on:
02 Oct 2018 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
